विज्ञापन

NPCIL Apprentice Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 80 पदों पर भर्ती शुरू, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से मिलेगी नौकरी!

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने नरोरा एटॉमिक पावर स्टेशन के लिए कुल 80 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों से 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

NPCIL Apprentice Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 80 पदों पर भर्ती शुरू, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से मिलेगी नौकरी!
अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर की शाम 4 बजे तक तय की गई है.

NPCIL Apprentice Recruitment 2026 : न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के नरोरा एटॉमिक पावर स्टेशन (एनएपीएस) ने एक साल के ड्यूरेशन के लिए ट्रेड अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 80 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वैकेंसी डिटेल्स, आवेदन प्राक्रिया, योग्यता और स्टाइपेंड. 

वैकेंसी डिटेल्स

एनपीसीआईएल-एनएपीएस की ओर से अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 80 रिक्तियों में ट्रेड अप्रेंटिस के 50, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 16 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 14 पद शामिल हैं. वहीं, विभिन्न विषय के अनुसार जारी रिक्तियों में ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 25, ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई फिटर के 16, ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 9, डिप्लोमा अप्रेंटिस-मैकेनिकल    के 5, डिप्लोमा अप्रेंटिस-इलेक्ट्रिकल के 3, डिप्लोमा अप्रेंटिस-इलेक्ट्रॉनिक्स के 2, डिप्लोमा अप्रेंटिस-सिविल के 6, ग्रेजुएट अप्रेंटिस-मैकेनिकल के 4, ग्रेजुएट अप्रेंटिस-इलेक्ट्रिकल के 3, ग्रेजुएट अप्रेंटिस-ह्यूमन रिसोर्स के 3, ग्रेजुएट अप्रेंटिस-फाइनेंस और अकाउंट्स के 2 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस-कॉन्ट्रैक्ट और मटेरियल मैनेजमेंट के 2 पद शामिल हैं.

कब से कब तक करें आवेदन

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर की शाम 4 बजे तक तय की गई है.

कैसे करें आवेदन

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय समय सीमा के अंदर पूरी कर सकते हैं. हालांकि, इससे पहले अभ्यर्थियों का ट्रेड अप्रेंटिस के लिए एनएपीएस और डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर होना अनिवार्य है.

योग्यता क्या चाहिए

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में फुल-टाइम/रेगुलर आईटीआई पास सर्टिफिकेट, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम/रेगुलर डिप्लोमा पास सर्टिफिकेट और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी या बीबीए, बीए, बीएससी, बीकॉम में फुल-टाइम/रेगुलर ग्रेजुएशन की डिग्री या संबंधित विषय में समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 24 वर्ष, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 25 वर्ष और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 26 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 18 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे होगा सिलेक्शन कितना मिलेगा स्टाइपेंड

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10,560 से 11,040 रुपए के बीच, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 10,900 रुपए और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 12,300 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Fake Job Offer को कैसे पहचानें, यहां जानिए 5 टिप्स?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com