साल में 12 लाख रुपये की सैलरी पाना आम आदमी का सपना होता है, यहां तक पहुंचने में कई साल घिस जाते हैं. लेकिन अब एक दिग्गज कंपनी ने ऐसी इंटर्नशिप निकाली है, जिसमें एक महीने के करीब 13 लाख रुपये दिए जा रहे हैं. ये किसी बड़ी कंपनी में मिलने वाली सैलरी पैकेज से भी ज्यादा है. दरअसल Microsoft की ने रिसर्च इंटर्न के पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसके लिए 12 हफ्तों की इंटर्नशिप होगी और इस दौरान तगड़ा स्टाइपेंड भी मिलेगा. आइए जानते हैं कि कौन इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकता है और किसे माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने का मौका मिलेगा.
यहां निकली है इंटर्नशिप
माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च की मशीन लर्निंग और स्टैटिस्टिक्स टीम ने इन रिसर्च इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसमें चुने गए उम्मीदवारों को माइक्रोसॉफ्ट के साइंटिस्ट्स और इंजीनियरों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. सबसे खास बात ये है कि सिर्फ तीन दिन ऑफिस जाकर काम करना होगा. इंटर्नशिप के दौरान जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs), रिइंफोर्समेंट लर्निंग, और मशीन लर्निंग पर काम करने का शानदार मौका दिया जाएगा. कंपनी की तरफ से हर साल इस तरह की इंटर्नशिप निकाली जाती है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
कौन कर सकता है आवेदन?
इस तरह की इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस या फिर संबंधित STEM में पीएचडी होनी जरूरी है. इसके अलावा आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए भी बुलाया जा सकता है और फिर आखिरी सिलेक्शन होगा. इंटर्नशिप के लिए कम से कम दो रेफरेंस लेटर्स की जरूरत भी होगी. इसके अलावा एक कवर लेटर और अपने रिसर्च सैंपल भी जमा करने होंगे.
कितना मिलता है स्टाइपेंड?
इस इंटर्नशिप के लिए हर महीने का स्टाइपेंड 6,810 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 6.46 लाख रुपये से लेकर 13,480 अमेरिकी डॉलर, करीब 12.79 लाख रुपये तक दिया जाता है. यही वजह है कि इसके लिए दुनियाभर के छात्र आवेदन करते हैं और इनमें से ज्यादातर स्कॉलर होते हैं.
क्या है आवेदन की आखिरी तारीख?
माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से हर साल सितंबर से लेकर अप्रैल के बीच लगातार इस तरह की इंटर्नशिप कराई जाती हैं. इनके लिए आवेदन apply.careers.microsoft.com पर जाकर किया जा सकता है. आमतौर पर अमेरिका में ही इंटर्नशिप करने का मौका मिलता है. जब तक इंटर्न की भर्ती पूरी नहीं हो जाती है, ये आवेदन प्रक्रिया चलती रहती है. यानी इसकी कोई आखिरी तारीख नहीं है. उम्मीदवार माइक्रोसॉफ्ट की करियर वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें | पुलिस अधिकारी हवा में फायरिंग कब कर सकते हैं? जानें IPS अंकिता शर्मा पर क्यों उठे सवाल
यह भी पढ़ें | CA इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं