JPSC Recruitment 2022: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 110 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. ये भर्तियां झारखंड के मेडिकल कॉलेज में की जाएंगी. असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जनवरी 2022 से शुरू होने जा रही है. योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अगले महीने की 8 तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसरः 110 पद
योग्यता ः मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में एमडी, एमएस या डीएनबी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान या मेडिकल कॉलेज में संबंधित विषय में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम करने का तीन साल का अनुभव या सीनियर रेजिडेंट के तौर पर एक साल काम करने का अनुभव प्राप्त होना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आयु सीमा ः उम्मीदवार की उम्र 30 होनी चाहिए। एसी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्राप्त होगी.
आवेदन शुल्कः अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है.
ऐसे करें आवेदनः सबसे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाएं. वेबसाइट पर लेटेस्ट रिक्रूटमेंट/ओपनिंग्स लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन पढ़ें. नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना न भूलें.
चयन ः इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगेः 19 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 8 फरवरी 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं