विज्ञापन

Google में पाना चाहते हैं नौकरी? रिक्रूटर ने शेयर किए ये 5 बेहतरीन जॉब एप्लीकेशन टिप्स

गूगल में नौकरी पाने के लिए केवल अच्छा रिज्यूमे काफी नहीं है. गूगल के टेक्निकल रिक्रूटर बेन मीड ने 5 ऐसे जरूरी जॉब एप्लीकेशन और इंटरव्यू टिप्स साझा किए हैं जो आपका सिलेक्शन पक्का कर सकते हैं.

Google में पाना चाहते हैं नौकरी? रिक्रूटर ने शेयर किए ये 5 बेहतरीन जॉब एप्लीकेशन टिप्स
गूगल यह नहीं देखना चाहता कि आपको क्या याद है, बल्कि वह यह देखता है कि आप सोचते कैसे हैं.

How to Get a Job at Google : दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल (Google) में काम करना हर युवा और प्रोफेशनल का सपना होता है. लेकिन गूगल की सिलेक्शन प्रोसेस जितनी कठिन है, उतनी ही अलग सोच की मांग भी करती है. यहां केवल एक साधारण रिज्यूमे भेजकर नौकरी पाना लगभग नामुमकिन है. इसी को आसान बनाने के लिए गूगल में पिछले 7 सालों से काम कर रहे अनुभवी टेक्निकल रिक्रूटर बेन मीड (Ben Mead) ने कैंडिडेट्स के लिए 5 ऐसे शानदार टिप्स साझा किए हैं, जो आपका सिलेक्शन कराने में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. फ्रेंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन बेन मीड का मानना है कि इन तरीकों से उम्मीदवार रिक्रूटर्स के सामने अपनी अलग पहचान बना सकते हैं.

Gemini AI से तैयार करें कस्टमाइज्ड रिज्यूमे

बेन मीड की पहली सलाह है कि आप अपने जीवन के सभी एक्सपीरिएंस, अचीवमेंट्स और स्किल्स को समेटते हुए 3 से 4 पन्नों का एक मास्टर रिज्यूमे बनाएं. इसके बाद जिस पद के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उस जॉब डिस्क्रिप्शन (JD) और गूगल के Gemini AI टूल का इस्तेमाल करके उस भूमिका के अनुरूप सटीक रिज्यूमे तैयार करें. 

एक साथ 20 नौकरियों में नहीं, केवल 3 पर रखें फोकस

कई कैंडिडेट्स गलती यह करते हैं कि वे एक ही कंपनी में 15-20 अलग-अलग पदों पर फॉर्म भर देते हैं. बेन के अनुसार, अंधाधुंध एप्लिकेशन करने के बजाय अपनी विशेषज्ञता से मेल खाती अधिकतम 3 भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित करें और न्यूनतम व पसंदीदा योग्यताओं को ध्यान से जांचें.

STAR तकनीक से दें इंटरव्यू के जवाब

बिहेवियरल (व्यवहार से जुड़े) सवालों के जवाब देने के लिए STAR फॉर्मूला अपनाएं:

S (Situation): परिस्थिति क्या थी?

T (Task): आपकी क्या जिम्मेदारी थी?

A (Action): आपने क्या कदम उठाए?

R (Result): उसका ठोस और सकारात्मक नतीजा क्या निकला?

प्रॉब्लम सॉल्विंग सोच दिखाएं, रटे-रटाए जवाब नहीं

गूगल यह नहीं देखना चाहता कि आपको क्या याद है, बल्कि वह यह देखता है कि आप सोचते कैसे हैं. इसलिए किसी भी कठिन समस्या पर अपनी समझ, अजमशंस (Assumptions) और चरणबद्ध सॉल्यूशन पेश करिए.

गूगल की कार्यसंस्कृति और मूल्यों का प्रदर्शन करें

इंटरव्यू में ऐसे रियलिस्टिक एग्जांपल्स शेयर करें जो यह दिखाएं कि आप कठिन परिस्थितियों से कैसे निपटते हैं, मोरल फैसले कैसे लेते हैं और आपकी वजह से पूरी टीम को क्या सफलता मिली.

यह भी पढ़ें- UGC NET फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर में आ रही है दिक्कत? NTA ने बताए ठीक करने के 7 आसान स्टेप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com