विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट खुलने के बाद अब आ गई वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Jewar Airport (Noida International Airport) में 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. ये भर्तियां 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है.

जेवर एयरपोर्ट खुलने के बाद अब आ गई वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Jewar Airport Vacancy 2026: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Jewar Airport (Noida International Airport) में 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. ये भर्तियां 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है. भर्तियों की चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्‍यम से होगी. कुछ में लिखित एग्‍जाम भी हो सकता है. अगर आप भी एयरपोर्ट पर काम करने के इच्‍छुक हैं, तो जानें इस वैकेंसी से जुड़ी हर डिटेल.  

Jewar Airport पर भर्तियां 
कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. अब जेवन एयरपोर्ट के लिए बड़ी संख्‍या में भर्तियां निकाली गई हैं. ये भर्तियां कई स्‍तर पर होंगी. इसके जरिए Ground Staff, Customer Service, Operations, Cargo समेत कई पद भरे जाने हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन 
इन पदों के लिए एजुकेशनल क्‍वालीफिकेशन अलग-अलग है. इसके लिए 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु आमतौर पर 27 से 35 वर्ष के बीच पद के अनुसार तय की गई है. आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

Tea Taster से Drone Pilot तक, ये हैं नए जमाने के 5 Offbeat Career, लाखों में होती है कमाई

कैसे करें आवेदन 
आधिकारिक वेबसाइट www.niairport.in पर जाएं. वहां https://niairport.sensehq.com/careers/jobs?page=0&pageSize=10&department=&location=&title=&sortBy=&orderBy=ASC&minExp=0&maxExp=100&jobType=&workplaceType= पर क्लिक करें.

अपनी क्‍वालिफिकेशन के अनुसार पद चुनें. फॉर्म भरें और डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करें. सबमिट करें और प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jewar Airport Vacancy, Jewar Airport Vacancy 2026, Jewar Airport Vacancy Details, Jewar Airport Vacancy Nikli Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com