Army Recruitment 2027: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक चक्कर मैदान में अगले साल यानी 1 फरवरी से 10 फरवरी 2027 तक सेना भर्ती रैली (Army Recruitment Rally) का आयोजन होने जा रहा है. इस भर्ती अभियान में अभ्यर्थियों की शारीरिक दौड़ के साथ-साथ उनकी मेडिकल जांच भी की जाएगी. इस महा भर्ती रैली को सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और युद्ध स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
25 जनवरी तैयारी पूरी करने का सख्त निर्देशमुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी (DM) कुमार गौरव ने ने सभी संबंधित सरकारी विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि रैली से जुड़ी सभी बुनियादी और सुरक्षा व्यवस्थाएं 25 जनवरी 2027 तक पूरी कर ली जाएं. इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी), जिला परिवहन पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) और विद्युत आपूर्ति प्रभाग के अधिशासी अभियंताओं को आधिकारिक पत्र भेजकर तत्काल काम शुरू करने को कहा है.
सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ख्याल
मेडिकल और सुरक्षा व्यवस्था
रैली स्थल पर लगातार तैनात रहने के लिए एक चिकित्सा अधिकारी, दो एडवांस एम्बुलेंस और तीन नर्सिंग सहायकों को नियुक्त किया गया है. साथ ही फायर ब्रिगेड (Fire Brigade), सीसीटीवी कैमरे और लाउडस्पीकर की पुख्ता व्यवस्था रहेगी.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
दस्तावेज सत्यापन
अभ्यर्थियों के एकेडेमिक सर्टिफिकेट के साथ-साथ उनके चरित्र, जाति और निवास प्रमाण पत्रों की जांच में देरी न हो, इसके लिए रैली स्थल पर विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी.
आवास, भोजन और परिवहन
दूर-दराज के जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रहने के लिए विशेष टेंट, बेड, साफ पानी, अस्थायी शौचालय, नहाने की व्यवस्था और भोजन के पैकेट का बंदोबस्त किया गया है. इसके अलावा, छात्रों के लिए विशेष बसों और परिवहन वाहनों का भी इंतजाम किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- RBI ने साल 2027 की सरकारी नौकरियों का कैलेंडर किया जारी, ग्रेड 'A' और 'B' अफसरों की बंपर भर्ती, जानें कब आएंगे फॉर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं