विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

भारतीय वायुसेना में काम करना चाहते हैं तो जल्दी करें अप्लाई, योग्यता 10वीं पास

भारतीय वायुसेना में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका इंतजार कर रहा है. वायुसेना ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Also Read in
भारतीय वायुसेना में काम करना चाहते हैं तो जल्दी करें अप्लाई, योग्यता 10वीं पास
भारतीय वायुसेना में काम करने का सुनहरा मौका
भारतीय वायुसेना में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका इंतजार कर रहा है. वायुसेना ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, लोअर डिविजन क्लर्क, ग्रुप सी में सफाईवाला, मैस स्टाफ/कुक की भर्ती शामिल है. इन सभी पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों के भीतर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कुल पदों की संख्या: 145 पद

पदों का विवरण
मल्टी टास्किंग स्टाफ/एमटीएस: 90 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क/एलडीसी: 06 पद
कुक: 08 पद
मेस स्टाफ: 5 पद
हाउस कीपिंग स्टाफ: 19 पद

आवेदन की अंतिम तिथि: आवेदनकर्ता 19 मार्च 2018 से 30 दिनों के भीतर इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता: मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. वहीं लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए 12वीं की परीक्षा के साथ-साथ 35 से 30 शब्द प्रति मिनट की टाईपिंग स्पीड भी ज़रूरी है.
 
आयु सीमा: फायरमैन के लिए आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच  है. वहीं अन्य पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है. आयुसीमा में छूट भारत सरकार के नियमानुसार दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन स्किल, प्रैक्टिकल और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन: पदों पर आवेदन के  लिए http://careerairforce.nic.in से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें. उसके बाद उसे सही तरीके से भरकर और सभी दस्तावेजों के साथ 5 रुपये का डाक टिकट लगाकर विज्ञापन में दिए गए पते पर भेज दें.
 
जॉब्स की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें. 
 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Force Jobs, Government Jobs 2018, Sakari Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com