IBPS Clerk Vacancy 2026 : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए सरकारी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इस बार भर्ती परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव किए गए हैं, खासतौर पर मेन्स परीक्षा में सवालों की संख्या और समय में बदलाव किया गया है.
आवेदन की तारीख और जरूरी जानकारी
IBPS Clerk Recruitment 2026 (CRP CSA XVI) के लिए उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी जरूरी डेट्स हैं-
- कब से शुरू है आवेदन: 1 अगस्त 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 21 अगस्त 2026
- एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 21 अगस्त 2026
- प्रीलिम्स परीक्षा: अक्टूबर 2026
- प्रीलिम्स रिजल्ट: नवंबर 2026
- मेन्स परीक्षा: दिसंबर 2026
- प्रोविजनल अलॉटमेंट: मार्च 2027
मेन्स परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव
IBPS ने इस बार क्लर्क भर्ती की मेन्स परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है. प्रीलिम्स परीक्षा पहले की तरह ही रहेगी, लेकिन मेन्स में सवालों की संख्या और परीक्षा का समय बढ़ाया गया है. पहले मेन्स परीक्षा में 155 सवाल और 120 मिनट का समय मिलता था. अब परीक्षा में 160 सवाल पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों को 125 मिनट (2 घंटे 5 मिनट) का समय मिलेगा. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में भी बदलाव हुआ है. पहले जहां 35 सवाल होते थे, वहीं अब इसमें 40 सवाल होंगे और इसके लिए 35 मिनट का समय दिया जाएगा.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
IBPS Clerk भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना जरूरी है. जिस राज्य से उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान भी जरूरी है.
उम्रन्यूनतम उम्र : 20 साल
अधिकतम उम्र: 28 साल
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंगप्रीलिम्स परीक्षाइंग्लिश लैंग्वेज: 30 सवाल, 30 मार्क्स
न्यूमेरिकल एबिलिटी: 35 सवाल, 35 मार्क्स
रीजनिंग एबिलिटी: 35 सवाल, 35 मार्क्स
कुल: 100 सवाल, 100 मार्क्स
समय: 60 मिनट
मेन्स परीक्षाजनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस: 40 सवाल, 50 मार्क्स
जनरल इंग्लिश: 40 सवाल, 40 मार्क्स
रीजनिंग एबिलिटी: 40 सवाल, 60 मार्क्स
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 40 सवाल, 50 मार्क्स
कुल: 160 सवाल, 200 मार्क्स
समय: 125 मिनट
प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर देने पर 1/4 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी.
किस राज्य में कितनी हैं वैकेंसी?
उत्तर प्रदेश: 1,731 पद
कर्नाटक: 1,414 पद
महाराष्ट्र: 1,051 पद
पश्चिम बंगाल: 946 पद
गुजरात: 698 पद
तमिलनाडु: 675 पद
मध्य प्रदेश: 570 पद
बिहार: 491 पद
पंजाब: 481 पद
दिल्ली NCR: 415 पद
एप्लीकेशन फीस
SC/ST/PwBD/ESM: 175 रुपये
सामान्य/OBC/EWS: 850 रुपये
सैलरीसैलरी लगभग 24,050 रुपए से शुरू होकर 64,480 रुपये तक रहने की संभावना है. इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे के अलावा अलग-अलग अलाउंस भी मिलेंगे.
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान, हाथ से लिखी डिक्लेरेशन और अकैडमिक डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे.
यह भी पढ़ें- UP Police Constable Medical: फ्लैट फुट, नॉक नी और कलर ब्लाइंडनेस...मेडिकल में रिजेक्ट कर सकती हैं ये चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं