विज्ञापन

IAS रवि सिहाग-इशिता राठी: शादी के 4 माह बाद सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें, कैप्शन ने जीता सबका दिल!

IAS Ishita Rathi ने पति रवि सिहाग के साथ Instagram पर अपनी Love Story और दोस्ती की भावनात्मक तस्वीरें साझा की हैं. AIR-18 रैंक वाले IAS Ravi Sihag ने पत्नी इश‍िता राठी (AIR 8) के साथ रहने के लिए MP कैडर छोड़कर AGMUT कैडर ज्वाइन किया है.

IAS रवि सिहाग-इशिता राठी: शादी के 4 माह बाद सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें, कैप्शन ने जीता सबका दिल!
IAS इशिता राठी ने खोला अपनी प्रेम कहानी का वो पन्ना, जो अब तक था 'राज'!
ishita Rathi Instagram
  • IAS इशिता राठी और रवि सिहाग ने यूपीएससी 2021 में क्रमशः आठवीं और अठारहवीं रैंक हासिल की थी
  • दोनों ने दिसंबर 2025 में राजस्थान के गांव में शादी की और उनकी दोस्ती से प्यार की शुरुआत हुई थी
  • शादी के बाद रवि सिहाग ने पत्नी के साथ रहने के लिए मध्य प्रदेश कैडर छोड़कर AGMUT कैडर ज्वाइन किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IAS Ravi Sihag and Ishita Rathi: भारतीय प्रशासनिक सेवा के चर्चित कपल्स में से एक, आईएएस इशिता राठी और आईएएस रवि सिहाग को विवाह बंधन में बंधे चार माह हो चुके हैं. शादी के बाद आईएएस इशिता राठी ने सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर दिल की बातें साझा की हैं.

इंस्टाग्राम पर ट्रेनिंग से शादी तक की यादें 

आईएएस इशिता राठी ने 21 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति आईएएस रवि कुमार सिहाग के साथ 8 तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में यूपीएससी क्रैक करने के बाद LBSNAA मसूरी में ट्रेनिंग से लेकर, किसी शादी समारोह में शिरकत करने तक की यादें शामिल हैं. तस्वीरों को महज 24 घंटे में  ही एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. कमेंट भी खूब किए जा रहे हैं. खुद रवि सिहाग ने कमेंट बॉक्स में दिल की इमोजी शेयर की है. 

"प्यार से पहले दोस्ती..." IAS इशिता राठी ने पति रवि सिहाग के लिए लिखी ऐसी बात, इंटरनेट पर आए लाखों लाइक्स!

"प्यार से पहले दोस्ती..." IAS इशिता राठी ने पति रवि सिहाग के लिए लिखी ऐसी बात, इंटरनेट पर आए लाखों लाइक्स!
Photo Credit: Ishita Rathi Instagram

दोस्ती से शुरू हुआ प्यार: इशिता राठी का खास कैप्शन 

तस्वीरों में यह IAS कपल जितना खुश नजर आ रहा है, उतना ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा गया है. कैप्शन में दोनों की दोस्ती और प्रेम कहानी की एक झलक मिलती है. इशिता राठी ने कैप्‍शन में लिखा-"Best friends first. before love learnt to speak, before forever had a name." इसका हिंदी भाव यह है कि: "हमारा रिश्ता किसी वादे या प्यार के शब्दों से नहीं, बल्कि एक गहरी और पुरानी दोस्ती से शुरू हुआ है." 

ये भी पढ़ें- IAS रवि सिहाग ने अचानक क्‍यों छोड़ा मध्‍य प्रदेश कैडर? कलेक्‍टर से की थी लव मैर‍िज

UPSC 2021 के टॉपर: इश‍िता राठी दिल्ली से, रव‍ि स‍िहाग राजस्‍थान से

बता दें कि रवि सिहाग राजस्थान से और इशिता राठी दिल्ली की रहने वाली हैं. दोनों ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा-2021 में बड़ी सफलता हासिल की थी. इशिता राठी ने देशभर में AIR-8 और रवि सिहाग ने AIR-18 रैंक प्राप्त की थी. रव‍ि स‍िहाग हिंदी माध्‍यम के टॉपर बने थे. इशिता को AGMUT और रवि कुमार को मध्य प्रदेश सर्विस कैडर मिला था. 

ये भी पढ़ें- IAS Ravi Sihag-Ishita Rathi Marriage: शादी के बाद NDTV से क्या बोले रवि सिहाग? जानें पूरी लव स्टोरी 

IAS लव स्टोरी: शादी के बाद इशिता राठी ने खोला दिल का हाल, पति रवि सिहाग के लिए इंस्टा पर क्या लिखा?

IAS लव स्टोरी: शादी के बाद इशिता राठी ने खोला दिल का हाल, पति रवि सिहाग के लिए इंस्टा पर क्या लिखा?
Photo Credit: Ishita Rathi Instagram

इश‍िता राठी-रवि सिहाग की शादी

दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और 16 दिसंबर 2025 को इशिता राठी और रवि सिहाग ने शादी कर ली. शादी की रस्में रवि सिहाग के गांव चक 3-BAM (तहसील विजयनगर, राजस्थान) में संपन्न हुईं. रवि के पिता राम कुमार सिहाग किसान हैं और इशिता के पिता इकबाल राठी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं. शादी के बाद पत्‍नी के साथ रहने के ल‍िए रवि स‍िहाग ने कैडर बदल ल‍िया था.  

ये भी पढ़ें- IAS रवि सिहाग ने अचानक क्‍यों छोड़ा मध्‍य प्रदेश कैडर? कलेक्‍टर से की थी लव मैर‍िज

"प्यार बोलना सीखने से पहले ही..." IAS इशिता राठी ने पति रवि सिहाग संग शेयर कीं यादें, इमोशनल पोस्ट वायरल!

"प्यार बोलना सीखने से पहले ही..." IAS इशिता राठी ने पति रवि सिहाग संग शेयर कीं यादें, इमोशनल पोस्ट वायरल!
Photo Credit: Ishita Rathi Instagram

इशिता राठी बनीं कारईकाल जिला कलेक्टर 

रवि सिहाग मध्य प्रदेश कैडर में सिवनी जिले के लखनादोन में राजस्व विभाग में उप-विभागीय अधिकारी (SDO) के पद पर तैनात थे. वहीं, इशिता राठी ने फरवरी 2026 में AGMUT कैडर के तहत केंद्रशासित प्रदेश पुदुच्चेरी के कारईकाल जिला कलेक्टर के रूप में ज्वाइन किया है. 

IAS लव स्टोरी: शादी के बाद इशिता राठी ने बयां किया दिल का हाल, पति रवि सिहाग के लिए लिखा ये खास मैसेज

IAS लव स्टोरी: शादी के बाद इशिता राठी ने बयां किया 'दिल का हाल', पति रवि सिहाग के लिए लिखा ये खास मैसेज
Photo Credit: Ishita Rathi Instagram

पत्नी के साथ रहने के लिए छोड़ा MP कैडर

शादी के बाद रवि सिहाग ने मध्य प्रदेश कैडर छोड़ दिया और 'मैरिज ग्राउंड' के आधार पर 9 मार्च 2026 को पत्नी के कैडर (AGMUT) में चले गए, ताकि दोनों एक ही कैडर में साथ पोस्टेड रह सकें. AGMUT का अर्थ अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर बनाया गया जॉइंट सर्विस कैडर है.

ये भी पढ़ें- IAS Love Marriage: शादी के बाद रवि स‍िहाग पुडुचेरी जाएंगे या इश‍िता राठी मध्‍य प्रदेश आएंगीं? कौन बदलेगा कैडर? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com