विज्ञापन

भारतीय वायुसेना में जाने का गोल्डन चांस, IAF ने निकाली AFCAT 1 परीक्षा 2027 की वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

भारतीय वायुसेना (IAF) ने AFCAT 1 परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत कुल 284 रिक्त पदों को भरा जाएगा. योग्य ग्रेजुएट उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भारतीय वायुसेना में जाने का गोल्डन चांस, IAF ने निकाली AFCAT 1 परीक्षा 2027 की वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन
अगर किसी उम्मीदवार ने एक से अधिक आवेदन जमा किए हैं, तो केवल उनके आधार कार्ड नंबर के विरुद्ध जमा किया गया आखिरी आवेदन ही वैलिड होगा.

AFCAT Regestration 2026 :  भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 1 एग्जाम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस शुरू कर दी है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए वायुसेना में कुल 284 पदों को भरा जाएगा. तो चलिए जानते हैं इस भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, एग्जाम पैटर्न और आवेदन शुल्क.

कब तक कर सकते हैं आवेदन

वायुसेना में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर देना है. इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

कब होगा एग्जाम

इस भर्ती के लिए एग्जाम 31 जनवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा. बता दें कि इस परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. अगर किसी उम्मीदवार ने एक से अधिक आवेदन जमा किए हैं, तो केवल उनके आधार कार्ड नंबर के विरुद्ध जमा किया गया आखिरी आवेदन ही वैलिड होगा. बाकी के आवेदन की फीस रिफंड नहीं की जाएगी.

आवेदन के हर  इसके अलावा, आवेदन के हर स्टेप को ध्यान से भरकर ही आगे बढ़ें, क्योंकि एक बार अगले चरण पर जाने के बाद आप पिछले डिटेल्स को एडिट नहीं कर पाएंगे.

योग्यता स्टेप को ध्यान से भरें

इस एग्जाम के लिए केवल वही उम्मीदवार योग्य हैं, जो भारत के नागरिक हैं. भर्ती को मुख्य रूप से दो शाखाओं में बांटा गया है:

फ्लाइंग ब्रांच 

आयु सीमा

1 जनवरी 2028 को कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए.

योग्यता

क्लास 10+2 (इंटरमीडिएट) लेवल पर मैथ (Mathematics) और फिजिक्स (Physics) सब्जेक्ट्स के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम तीन साल की स्नातक डिग्री होनी चाहिए.

ग्राउंड ड्यूटी 

आयु सीमा 

1 जनवरी 2028 को आयु 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए.

योग्यता

इसके लिए भी 10+2 लेवल पर फिजिक्स और मैथ सब्जेक्ट्स के साथ पास होना जरूरी है.

मैरिटल स्टेट्स 

बता दें कि कोर्स शुरू होने के समय कैंडिडेट्स का अविवाहित होना जरूरी है. ट्रेनिंग के दौरान शादी करने की परमिशन नहीं दी जाएगी.

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न? 

परीक्षा का मीडियम व समय

परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी. इसमें कुल 100 MCQs पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 300 नंबर निश्चिच हैं. परीक्षा की ड्यूरेशन 2 घंटे होगी.

आवेदन शुल्क

इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 550 प्लस जीएसटी तय है, जिसकी पेमेंट केवल ऑनलाइन मीडियम से किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- 1 साल में सरकारी नौकरी चाहिए? बस अपनाएं ये 5 स्ट्रेटेजी, सिलेक्शन के चांसेस कई गुना बढ़ सकता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com