Cricket Cameraman Job : टीवी पर क्रिकेट मैच देखने का एक अलग एक्सपीरियंस होता है, जब हम टीवी, मोबाइल या कंप्यूटर में लाइव मैच देखते हैं तो हर शॉर्ट, चौका-छक्का या विकेट को बहुत करीब से दिखाया जाता है, जबकि स्टेडियम में ऐसा नहीं होता है. लेकिन इन शानदार शॉट के पीछे की मेहनत होती है प्रोफेशनल कैमरामैन की. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इन मैच की रिकॉर्डिंग करने वाले कैमरामैन की नौकरी कैसे मिलती है और उनकी सैलरी कितनी होती है, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं.
यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरियों का हर अपडेट देती है सरकार, ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं ये बात
क्या होता है क्रिकेट कैमरामैन का कामक्रिकेट मैच में कई तरह के कैमरे लगाए जाते हैं, जैसे- पिच कैमरा, बाउंड्री कैमरा, स्लो मोशन कैमरा, स्पाइडर कैमरा और स्टंप कैमरा. कैमरामैन का काम होता है सही समय पर सही एंगल से शूट करना, ताकि दशकों तक हर एंगल को बखूबी पहुंचाया जाए. ऐसे में कैमरामैन को खेल की अच्छी समझ होनी चाहिए, ताकि वो अंदाजा लगा सके कि अगला मूव क्या हो सकता है. लाइव मैच के दौरान गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है, इसलिए फोकस, क्विक रिएक्शन और टीम वर्क बहुत जरूरी है.
कैसे मिलती है क्रिकेट मैच रिकॉर्डिंग की नौकरी- क्रिकेट कैमरामैन की नौकरी के लिए आपके पास मास कम्युनिकेशन, फिल्म मेकिंग या सिनेमैटोग्राफी की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.
- प्रोफेशनल वीडियो कैमरा, लेंस और लाइव ब्रॉडकास्ट इक्विपमेंट चलाने की ट्रेनिंग की जरूरत होती है.
- किसी टीवी चैनल, प्रोडक्शन हाउस या स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट कंपनी में इंटर्नशिप का एक्सपीरियंस हो तो बेहतर है.
- आप अपने छोटे टूर्नामेंट, लोकल मैच कवर करने के पोर्टफोलियो बनाकर अपने एक्सपीरियंस को बढ़ा सकते हैं.
- बड़े क्रिकेट मैच में आमतौर पर स्पोर्ट्स चैनल और ब्रॉडकास्टिंग कंपनियां ही कैमरामैन को अप्वॉइंट करती है.
क्रिकेट कैमरामैन की सैलरी उसके एक्सपीरियंस और लेवल पर डिपेंड करती है. शुरुआत में 20000 से 35000 रुपए प्रतिमाह, 2 से 5 साल एक्सपीरियंस वाले को 40000 से 70000 रुपए, बड़े टूर्नामेंट और इंटरनेशनल मैच के लिए एक मैच का 50000 से 1 लाख रुपए तक दिया जाता है. लेकिन क्रिकेट कैमरामैन बनना आसान नहीं है, अगर आप कैमरा और खेल दोनों से प्यार करते हैं, तो ये एक चैलेंजिंग बट हाई पेइंग जॉब आपके लिए हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं