हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited - HCL) ने ट्रेड अपरेंटिस के 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 जनवरी, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण: कुल पद 22
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | फिटर | 7 पद |
2 | वेल्डर | 4 पद |
3 | इलेक्ट्रीशियन | 3 पद |
4 | इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक | 6 पद |
5 | वायरमैन | 1 पद |
6 | प्लम्बर | 1 पद |
शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, महाविद्यालय या संस्थान से 8वीं/ 10वीं/12वीं/ आईटीआई होनी चाहिए.
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है.
चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन:
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited - HCL) में उपर्युक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी उम्मीदवार 14 जनवरी, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों लिए यहां क्लिक करें.