FSSAI Answer Key 2022 Released: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने 28 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित विभिन्न कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए प्रश्न/आंसर-की जारी कर दिया है. एफएसएसआई ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है. एफएसएसआई ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि यह आंसर-की विज्ञापन संख्या DR-04/2021 के तहत आयोजित की गई कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) के लिए जारी की गई है. कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) का आयोजन पिछले महीने किया गया था.
इस परीक्षा के जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती होनी है. इस परीक्षा को दे चुके उम्मीदवार अपने पर्सनल आसंर/ ऑनलाइन रेस्पांस को एफएसएसआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार एक बात का ध्यान रखें कि प्रश्न/आंसर-की ऑनलाइन पोर्टल पर 7 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवार आंसर-की से मिलान करने के लिए एफएसएसआई की वेबसाइट पर जाएं, वहां यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें और आंसर-की डाउनलोड करें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 255 रिक्त पदों को भरा जाएगा. ये भर्तियां आईटी असिस्टेंट, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-1, फूड एनालिस्ट, सेंट्रल फूड सेफ्टी ऑफिसर सहित अन्य पदों पर की जाएंगी.
कैसे डाउनलोड करें FSSAI आंसर-की (How to download FSSAI answer key 2022)
1.एफएसएसआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाएं.
2.होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करके “नौकरियां@fssai (करियर)” पर क्लिक करें और ‘लिंक फॉर क्वेश्चन / आंसर की' पर क्लिक करें.
3.अब यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
4.रेस्पांस शीट के साथ FSSAI आंसर-की स्क्रीन पर नजर आएगा.
5.अब आंसलर-की की हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं