DU Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी (University of Delhi) के हंसराज कॉलेज (Hansraj College) में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 92 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां कॉलेज में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर की जानी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीयू की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है.
असिस्टेंट प्रोफेसरः 92 पद
विभाग के आधार पर रिक्तियों का विवरण (Department wise vacancy details)
बॉटनीः 06 पद
केमिस्ट्रीः 03 पद
कॉमर्सः 09 पद
कंप्यूटर साइंसः 01 पद
इकोनॉमिक्सः 09 पद
इलेक्ट्रॉनिक्सः 03 पद
इंग्लिशः 06 पद
हिंदीः 08 पद
हिस्ट्रीः 07 पद
मैथमेटिक्सः 11 पद
फिलोस्फीः 04 पद
फिजिकल एजुकेशनः 02 पद
फिजिक्सः 11 पद
संस्कृतः 03 पद
जूलॉजीः 09 पद
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)
उम्मीदवार के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को पास किया होना या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएच.डी. डिग्री आवश्यक है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सैलरी (Salary)
7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के अनुसार 57,700 रुपये वेतन के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे.
आवेदन शुल्क (Application fee)
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.
कैसे करें आवेदन (HOW TO APPLY )
योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी की वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाएं.
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date of Application)
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र दिनांक 16 अप्रैल 2022 के अंक में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 02 सप्ताह के भीतर है.
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2022
हेल्प डेस्क: किसी भी तकनीकी समस्या के मामले में, आवेदक अपनी समस्या कॉलेज के ई-मेल आईडी: Teacherrecruitment@hrc.du.ac.in पर मेल कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं