DRDO JRF Recruitment 2024: डीआरडीओ यानी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (DRDO) में नौकरी करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. डीआरडी ने जूनियर रिसर्च फेलो (Junior Research Fellow) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां इंजीनियरिंग के विभिन्न डिसिप्लिन में की जाएंगी. डीआरडीओ, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में जेआरएफ के सात रिक्त पदों को भरेगा.
UPPSC PCS 2024: यूपी पीसीएस के लिए आवेदन शुरू, 220 पद, 21 से 40 साल वाले करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ये भर्तियां दो साल के लिए की जाएंगी, हालांकि इसे पांच साल तक के लिए बढ़ाया भी जा सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
DRDO Recruitment 2024: जरूरी योग्यता और उम्र
डीआरडीओ भर्ती 2024 के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में बीई या बीटेक डिग्री या एमई या एमटेक या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को छूट प्राप्त है.
RPF पुलिस में निकली बंपर भर्ती, कास्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 2240 पद, डिटेल्स यहां देखें
DRDO Recruitment 2024: सैलरी प्रति माह
इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 37000 रुपये के साथ एचआरए मिलेगा. डीआरडीओ भर्ती 2024 अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार की नियुक्ति आधिकारिक टीबीआरएल रेज, रामगढ़ में होगी.
DRDO Recruitment 2024: वॉक-इन-इंटरव्यू
जूनियर रिसर्च फेलो पद पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए डीआरडीओ इंटरव्यू का आयोजन करेगा. वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैब (टीबीआरएल), सेक्टर 30 चंडीगढ़ में तय तिथि पर किया जाएगा. इंटरव्यू 30 जनवरी से शुरू होगा, जो 8 फरवरी तक चलेगी. विषय के आधार पर अलग-अलग दिन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं