विज्ञापन

JEE Main 2027: परीक्षा हॉल में की ये 1 भी गलती, तो रद्द हो जाएगा रिजल्ट, NTA ने जारी की सख्त गाइडलाइंस

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नकल, डिजिटल चोरी और दस्तावेजों की जालसाजी को रोकने के लिए 'Unfair Means' (UFM) की बेहद सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. तो चलिए जानते हैं इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को किन बातों का ध्यान रखना है.

JEE Main 2027: परीक्षा हॉल में की ये 1 भी गलती, तो रद्द हो जाएगा रिजल्ट, NTA ने जारी की सख्त गाइडलाइंस
NTA ने साफ किया है कि अगर कोई भी उम्मीदवार इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उस पर Unfair Means (UFM) के तहत केस दर्ज किया जाएगा.

JEE Main 2027 Unfair guidelines : अगर आप  JEE Main 2027 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल, अनुचित साधनों के इस्तेमाल (Unfair Means) और नियमों के उल्लंघन को लेकर बेहद सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. आइए जानते हैं कि परीक्षा हॉल के भीतर आपको किन गलतियों से हर हाल में बचना है.

भूलकर भी न करें ये गलतियां 

ये सामान ले जाना है मना

 परीक्षा हॉल में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और पर्चियां ले जाना सख्त मना है.

दूसरे की जगह परीक्षा देना 

अपनी जगह किसी और को परीक्षा में बिठाना या नकल के लिए सामग्री तैयार करना गंभीर अपराध है.

बातचीत और इशारा करना

परीक्षा के दौरान किसी अन्य छात्र से बात करना, फुसफुसाना, हाथ के इशारे करना या उसकी स्क्रीन पर ताक-झांक करना पूरी तरह मना है

रफ शीट पास करना 

परीक्षा खत्म होने पर अपनी रफ शीट (rough paper) पर कुछ लिखकर दूसरों को देना भी नियमों के खिलाफ है.

दस्तावेजों में हेराफेरी

एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, आधार कार्ड या सरकारी प्रमाण पत्रों में किसी भी तरह की जालसाजी या छेड़छाड़ करना.

सिस्टम हैकिंग की कोशिश

परीक्षा के कंप्यूटर सिस्टम या टेस्ट सॉफ्टवेयर को हैक करने का प्रयास, यूएसबी (USB) का उपयोग, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, या स्क्रीनशॉट लेना.

अधिकारियों को धमकाना

परीक्षा स्टाफ या अन्य उम्मीदवारों को किसी भी तरह से डराना या धमकाना.

पकड़े जाने पर क्या होगी कार्रवाई

NTA ने साफ किया है कि अगर कोई भी उम्मीदवार इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उस पर Unfair Means के तहत केस दर्ज किया जाएगा. इसके तहत ये सारी कार्रवाई हो सकती है-

रिजल्ट होगा रद्द

ऐसे उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा और तुरंत रद्द कर दिया जाएगा.

भविष्य के लिए बैन

नियमों का उल्लंघन करने वाले स्टूडेंट्स को भविष्य में 3 साल तक के लिए परीक्षा देने से प्रतिबंधित (Debar) किया जा सकता है.

आपराधिक कार्रवाई

गंभीर मामलों में उम्मीदवार के खिलाफ पुलिस केस और आपराधिक कानूनी कार्रवाई (Criminal Action) भी की जा सकती है.

कब से कब तक है परीक्षा

एनटीए एग्जाम का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को कराने जा रहा है और सेशन 1 के लिए रेग्यूलर फीस के साथ आवेदन की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com