Delhi Police Recruitment 2020: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है. भर्ती परीक्षा महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी. इस प्रक्रिया के जरिए 5,846 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से शुरू हो गए हैं और इसका समापन 7 सितंबर को होगा. यानी आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर है. पुरुष कांस्टेबल के 3,433 पदों पर भर्ती होगी, 226 रिक्तियां पुरुष कांस्टेबल (ESM अदर्स) के लिए हैं. 243 रिक्तियां पुरुष कांस्टेबल (ESM कमांडो) के लिए हैं और महिला कांस्टेबल के लिए 1,944 रिक्तियां हैं.
SSC Constable Recruitment 2020: Official Notification
Delhi Police Constable Vacancies: ये है योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 परीक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV (मोटर साइकिल या कार) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. आवेदकों की निचली आयु सीमा 18 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 1 जुलाई 2020 तक 25 वर्ष होनी चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती सूचना को ध्यान से पढ़ लें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैसे करें आवेदन
इन पदों पर भर्ती पाने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की फीस100 रुपये है. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पूर्व सैनिकों (ESM) के आरक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस का भुगतान करने से छूट दी गई है.
ऐसी होगी भर्ती परीक्षा
भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, शारीरिक परीक्षा और मापन परीक्षा (PE&MT) शामिल होगी, जिसके बाद मेडिकल परीक्षा होगी. कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 नवंबर से 14 दिसंबर, 2020 तक आयोजित की जाएगी. कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 100 नंबरों के लिए होगा, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें 50 सवाल जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के होंगे. 25 सवाल रीजनिंग के होंगे, 15 सवाल न्यूमेरिकल एबिलिटी के होंगे, 10 सावल कंप्यूटर फंडामेंटल , एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, WWW और वेब ब्राउजर आदि से पूछे जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं