विज्ञापन

AIAPGET 2026: जयपुर सेंटर पर बिजली गुल होने से 49 अभ्यर्थियों की परीक्षा अधूरी, NTA ने घोषित की री-एग्जाम डेट

AIAPGET Notification 2026 : यह फैसला उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिनकी परीक्षा तकनीकी कारणों से अधूरी रह गई थी और जिनके भविष्य पर अनिश्चितता के बादल छा गए थे.

AIAPGET 2026: जयपुर सेंटर पर बिजली गुल होने से 49 अभ्यर्थियों की परीक्षा अधूरी, NTA ने घोषित की री-एग्जाम डेट
NTA की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, AIAPGET 2026 की शिफ्ट-1 परीक्षा में कुल 36,979 पंजीकृत अभ्यर्थी थे.

AIAPGET Re-Exam 2026 :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 22 अगस्त 2026 को आयोजित AIAPGET परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर हुई तकनीकी समस्या के कारण कुछ अभ्यर्थी अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके. अब NTA ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए रि-एग्जाम योजित करने का फैसला लिया है. NTA की ओर से जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, AIAPGET 2026 की शिफ्ट-1 परीक्षा में के लिए 36,979  अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे. जिसमें से 35,837 उम्मीदवार देशभर के 200 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए. एजेंसी के अनुसार 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो गई.

वहीं, जयपुर स्थित श्री सत्य साई पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 192 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे. लेकिन केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण 49 उम्मीदवार अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए. 

कब और कहां होगा एग्जाम

अब उन अभ्यर्थियों के लिए NTA ने री-एग्जाम कराने का फैसला लिया है. एजेंसी ने अभ्यर्थियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित 49 उम्मीदवारों की रिएग्जाम 01 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी.

री-एग्जाम राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमेन, जयपुर में कराया जाएगा. NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि संबंधित उम्मीदवारों को रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनमें परीक्षा से जुड़ी सभी सभी जानकारी होगी.

यहां करें संपर्क

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें- जयपुर:आयुष PG एग्जाम के दौरान परीक्षा केंद्र की बिजली हुई गुल, छात्रों के हंगामे के बीच एग्जाम किया गया कैंसिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com