छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को सरकार ने 2904.41 करोड़ रुपए का प्रथम अनुपूरक पेश किया जिसे चर्चा के बाद पारित कर दिया गया. अनुपूरक बजट में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में 10 हजार नए शिक्षको की भर्ती शुरू करने की घोषणा की. सीएम बघेल ने कहा कि साल 1998 के बाद राज्य सरकार द्वारा 14 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है, जिन्हें दस्तावेजों के परीक्षण के उपरांत नियुक्ति दी जा रही है. और जल्द 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी. अनुपूरक बजट पास होने के बाद छत्तीसगढ़ बनने के बाद सरकार के बजट का आकार सबसे बड़ा हो गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुख्य बजट 2022-23 के लिए 112603 करोड़ 40 लाख था अब प्रथम अनुपूरक बजट 2904 करोड़ 42 लाख रुपए के बाद राज्य का बजट आकर 115507 करोड़ 82 लाख रुपए हो गया है. प्रथम अनुपूरक बजट में राजस्व व्यय 2 हजार 467 करोड़ 99 लाख रुपए तथा पूंजीगत व्यय 436 करोड़ 43 लाख रुपए है.
अनुपूरक बजट में पशुओं के स्वास्थ्य सुविधा के लिये 163 मोबाइल वेटनरी यूनिट शीघ्र प्रारंभ करने का प्रावधान शामिल है जिसके लिये 300 चिकित्सा अधिकारियों की भी भर्ती की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 जुलाई से हरेली पर्व से सरकार गौ धन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गौ-मूत्र की खरीदी भी शुरू करने जा रहे है. इससे राज्य में जैविक खेती को मदद मिलेगी. गौमूत्र से कीटनाशक तैयार किया जाएगा.
अनुपूरक बजट में बिलासपुर के कैंसर संस्थान के लिए 250 करोड़ रुपए का भी प्रावधान रखा गया है.
गौठनों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में बिजली बिल को हाफ करने का प्रावधान भी शामिल है इसके पहले घरेलू उपभोक्ता को 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ का लाभ मिल रहा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं