CGPSC SSE Interview Schedule 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने हाल ही में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया है. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है. इंटरव्यू 15 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स सत्यापन की प्रक्रिया इंटरव्यू की तिथि से एक दिन पहले की जाएगी. इंटरव्यू का आयोजन पहली पाली में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 02.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक की जाएगी.
UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी 232 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें
सीजीपीएससी ने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए कहा, "उम्मीदवारों को पहली पाली में सुबह 09.30 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 01.30 बजे डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन/इंटरव्यू के लिए आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के दौरान अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीजीपीएससी एसएसई डीवी और इंटरव्यू शेड्यूल 2024 ( How to check CGPSC SSE DV and interview schedule 2024)
सीजीपीएससी एसएसई पास करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, ‘Notification Regarding Document Verification and Interview of State Service Exam -2023' लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करने पर सीजीपीएससी एसएसई डीवी और इंटरव्यू शेड्यूल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
अब इसे डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं