BPSC TRE 2 answer key 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर और हेडमास्टर लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए प्रोविजनल आंसर-की और क्यूश्चन बुकलेट जारी कर दी हैं. जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी टीआरई 2 भर्ती परीक्षा दी है, वे आंसर-की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों को आंसर-की को लेकर कोई आपत्ति है, वे साइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं. आयोग ने आंसर-की के खिलाफ 13 दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं. उम्मीदवार अपने बीपीएससी अकाउंट में लॉग इन करके और ऑब्जेक्शन लिंक का उपयोग करके आपत्तियां उठा सकेंगे. आयोग 13 दिसंबर के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं करेगा.
BPSC 68वीं इंटरव्यू को लेकर अहम नोटिस जारी, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन से लेकर Interview के लिए निर्देश
BPSC TRE 2 English question paper
BPSC TRE 2 Hindi question paper
BPSC TRE 2 Urdu question paper
BPSC TRE 2 Sanskrit question paper
स्कूल टीचर के 1 लाख 21 हजार पद
बीपीएससी टीआरई 2 यानी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 2 परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2023 को किया गया था. इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार में स्कूल शिक्षकों के कुल 1 लाख 21 हजार 370 पदों को भरा जाना है. इससे पहले भी बिहार में स्कूल शिक्षकों की भर्ती की गई थी. तब पदों की संख्या 1 लाख 70 हजार 461 थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बीपीएससी टीआरई 2 आंसर-की कैसे डाउनलोड करें | How to download BPSC TRE 2 answer key 2023
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर, ‘School Teacher/Headmaster Written Competitive Exam 2023 - provisional answer key' के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें.
अटेम्पड विषय का चयन करें.
चयनित विषय की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
अब आंसर-की जांचें और डाउनलोड करें.
अगर किसी व्यक्ति को ऑब्जेक्शन है तो दर्ज कराएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं