BPSC 72nd Prelims Exam 2026 Schedule: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं कंबाइंड प्रिलिम्स परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने के लिए यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.
परीक्षा की तारीख और समय
एग्जाम कंट्रेलर की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, BPSC 72वीं कंबाइंड प्रीलिम्स एग्जाम राज्य भर के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में बनाए गए सेंटर्स पर आयोजित होगी. यह परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की तैयारी रखें, क्योंकि रिपोर्टिंग टाइम से जुड़ी गाइडलाइंस जल्द ही जारी की जाएंगी.
एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन निर्धारित तिथि, दिनांक 26.07.2026 को राज्य के विभिन्न जिलों में 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा।#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate #BPSC72nd #BPSCCCE #BPSC72ndPRE #BPSC72ndExam pic.twitter.com/ibWMIr8bJ6
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) July 10, 2026
कब आएगा एडमिट कार्ड?
बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी करने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा से कुछ दिन पहले इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा.
एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये डिटेल्स:
- कैंडिडेट का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- रिपोर्टिंग का समय और एग्जाम टाइमिंग
- परीक्षा के दिन के जरूरी नियम और निर्देश
सेंटर और गाइडलाइंस का इंतजार
आयोग ने अभी डिस्ट्रिक्ट वाइज एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट या एग्जाम डे गाइडलाइंस की पूरी डिटेल जारी नहीं की है. माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड रिलीज होने के साथ ही सेंटर और नियमों की पूरी लिस्ट भी सामने आ जाएगी. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार लगातार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.
यह भी पढ़ें- Re-NEET 2026 की फाइनल आंसर की कभी भी आ सकती है, एप्लिकेशन नंबर के साथ रहें तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं