विज्ञापन

Bombay High Court Clerk Exam: 26 अप्रैल को होगी क्लर्क भर्ती परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

Bombay High Court Clerk: बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 परीक्षा राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल को होने जा रही है. इस परीक्षा में कुल 1,15,922 उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले हैं. ये एग्जाम कुल 1 घंटे की अवधि का होगा.

Bombay High Court Clerk Exam: 26 अप्रैल को होगी क्लर्क भर्ती परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड
परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.

बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 परीक्षा 26 अप्रैल को होने जा रही है. ये परीक्षा कुल एक घंटे की होगी. इस भर्ती के जरिए 1,382 क्लर्क पदों को भरा जाना है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती की परीक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं. जानकारी के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट में लगभग 1,15,922 उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले हैं. फिलहाल एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट के अनुसार परीक्षा के एडमिट कार्ड 21 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे अपलोड कर दिया जाएंगे. उम्मीदवार अपना हॉल टिकट/एडमिट कार्ड बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. 

किस दिन है एग्जाम26 अप्रैल. 2026
कितने बजे से शुरू होगा एग्जामसुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक 
परीक्षा केंद्र में कितने बजे पहुंचाना होगारिपोर्टिंग समय- सुबह 9:00 बजे
कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्डbombayhighcourt.nic.in
  1. एग्जाम वाले दिन उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर लेकर आना होगा.
  2. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. 
  3. एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार अपना पहचान पत्र भी जरूर साथ लेकर आएं. जैसे कि आधार कार्ड, चुनाव कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट आदि
  4. परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.

परीक्षा केंद्र में नहीं होगा बदलाव

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अधिसूचना जारी कर कहा है, "सभी उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र में दिए गए डाक पते के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैंय जिन उम्मीदवारों ने अपने आवेदन पत्रों में दादरा और नगर हवेली (सिल्वासा), दीव और दमन, 'अन्य' और दक्षिण गोवा का उल्लेख किया है, उन्हें मुंबई जिले में केंद्र आवंटित किए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने अपने आवेदन पत्रों में पालघर का लिखा किया है, उन्हें ठाणे जिले में केंद्र आवंटित किए गए हैं." अधिसूचना में आगे कहा गया है जिस उम्मीदवार को जो परीक्षा केंद्र दिया गया है , उस बदला नहीं जाएगा.

अगर हॉल टिकट/एडमिट कार्ड में कोई टाइपिंग गलती है तो उम्मीदवारों को सलाह दी गई है वो तुरंत इस सही करवाएं. "recruitment@bhc.gov.in" पर ई-मेल के जरिए गलती को सही करवाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड ने निकाली 26 पदों पर भर्ती, जानें क्या है क्राइटेरिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com