Bihar Police Constable Final Result 2026 : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए रिकॉर्ड 17,06,628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 13,30,121 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठे. लिखित परीक्षा की पास कर 99,690 लोग फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए चुने गए. जिसमें से शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए 79,932 अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर 19,838 फाइनल सेलेक्शन हुआ है.
Bihar Police Constable Final Result 2026 : किसे कहां मिली जगह
- बिहार पुलिस: 16,852 अभ्यर्थीट
- बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP): 2,986 अभ्यर्थी
- जेंडर के आधार पर: 12,509 पुरुष, 7,312 महिलाएं और 17 ट्रांसजेंडर.
- स्पेशल कोटा: 332 होमगार्ड और 190 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित.
Bihar Police Constable Final Result 2026 : कैटेगरी वाइज (Category-wise) सिलेक्शन लिस्ट
सामान्य वर्ग (General) 7,935
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 3,571
अनुसूचित जाति (SC) 3,174
पिछड़ा वर्ग (BC) 2,381
EWS वर्ग 1,983
पिछड़ा वर्ग महिला (BCW) 595
अनुसूचित जनजाति (ST) 199
Bihar Police Constable Final Result 2026 : 20 जून से शुरू होगी जॉइनिंग, मेडिकल जांच है जरूरी
सभी सेलेक्टेड उम्मीदवारों को 20 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 के बीच जॉइनिंग करनी होगी. ध्यान रहे, फाइनल जॉइनिंग से पहले सभी का कैरेक्टर वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026: रेलवे ने जारी किया NTPC अंडरग्रेजुएट CBT 2 का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं