Bihar Police Bharti: बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस में कुल 48,447 नए पदों पर बंपर भर्ती और प्रमोशन को हरी झंडी दिखा दी है. राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये मौका शानदार है. गृह विभाग बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक के पद भरने जा रहा है. 48 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है. जानकारी के अनुसार 37,978 पदों पर सीधी बहाली होगी. वहीं दारोगा के 10 हजार 468 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे. इस तरह से कुल 48 हजार 447 पदों को भरा जाएगा. सबसे अधिक भर्ती सिपाही एवं समकक्ष पदों पर होगी. 22 हजार 10 पद सिपाही एवं समकक्ष के भरे जाएंगे. जबकि 5500 पद चालक सिपाही एवं समकक्ष के भरे जाने हैं.
किन पदों पर की जानी है भर्ती-
| पद का नाम | कुल कितने पद भरे जाने हैं | कैसे होगी भर्ती | कितने मिलेगी सैलरी |
| पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा / SI) | 20,937 पदों को जाना है |
| पे लेवल - 6 (₹45,000 to ₹50,000) |
| सामान्य सिपाही | 22,010 पद | सीधी भर्ती सभी पदों पर | पे लेवल-3 (₹26,000 to ₹33,000) |
| चालक सिपाही | 5500 पद | सीधी भर्ती | पे लेवल-3 (₹26,000 to ₹33,000) |
| कुल पद | 48,447 | 37,978 पद सीधी होगी भर्ती |
इन भर्ती से जुड़ा विस्तार विज्ञापन केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) - CSBC और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से जल्द जारी कर दिया जाएगा. जिसके साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. जो भी युवा ये नौकरी पाना चाहते हैं, वो अपनी तैयारी तेजी से शुरू कर दें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं