विज्ञापन

बिहार कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2026 जारी, 4,236 पदों पर होनी है भर्ती, जानें किस दिन है एग्जाम

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कॉन्स्टेबल्स (CSBC), बिहार ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर बिहार कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2026 अपलोड कर दी है. जून में होने वाली इस परीक्षा में जो भी उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले हैं, वो सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें.

बिहार कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2026 जारी, 4,236 पदों पर होनी है भर्ती, जानें किस दिन है एग्जाम

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (CSBC), बिहार ने कॉन्स्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है. जिन भी उम्मीदवारों ने बिहार कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो CSBC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी सिटी स्लिप हासिल कर लें. जिस शहर में आपकी परीक्षा का केंद्र होगा, उसकी जानकारी सिटी स्लिप पर दी गई होगा. यह परीक्षा बिहार के सभी 38 जिलों में स्थित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी पहले से होने से उम्मीदवार अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं. वहीं परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन ही पहले जारी किया जाएगा.

बिहार पुलिस परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  1. CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर उम्मीदवार सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.
  2. होम पेज पर 'Exam City Intimation Slip' लिखा हुआ दिखेगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी भरें.
  4. 'Submit' पर क्लिक करें.
  5. स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी.

कब होगा एग्जाम

बिहार कॉन्स्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2026 के तहत  बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 4,236 रिक्तियों को भरा जाना है.  इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वॉड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होगी.  लिखित परीक्षा 14 और 17 जून, 2026 को आयोजित की जानी है. यह दो एग्जाम शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गई है, जो कि दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी, जो कि शाम 5:00 बजे तक चलेगी.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

CSBC ने एडमिट कार्ड किस दिन जारी किया जाएगा उसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना ई-एडमिट कार्ड  CSBC की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. 14 जून को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 जून को जारी किया जाएगा. जबकि 17 जून को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 11 जून को जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- पिता के 75वें जन्मदिन पर बेटी ने दिय अनोखा तोहफा, तमाम मुश्किलों को हरा 52 की उम्र में बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Constable Exam City Slip, Bihar Constable Exam 2026, Bihar Constable Exam Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com