बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. राज्य भर के विश्वविद्यालयों और सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जानी है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो समर्थ (Samarth) पोर्टल पर जाकर आवेदन कर दें. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 15 जुलाई तक चलने वाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत छह विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए जाने हैं. सबसे ज़्यादा वैकेंसी अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर निकली है. अंग्रेज़ी असिस्टेंट प्रोफेसरों के 674 पद भरे जाने हैं. इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसरों के 662 पद, हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसरों के 625 पद, अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसरों के 597 पद, राजनीति विज्ञान के 596 और समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसरों के 533 पदों पर नियुक्ति होगी.
कौन कर सकता है आवेदन
- नोटिफिकेशन के अनुसार जिन उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होगी जो आवेदन कर सकते हैं.
- SC, ST, BC (नॉन-क्रीमी लेयर), EBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के पास 50% अंक के साथ मास्टर डिग्री होगी चाहिए.
- UGC NET/CSIR NET परीक्षा पास होना भी ज़रूरी है.
- जिन उम्मीदवारों ने UGC रेगुलेशन, 2009 या 2016 के तहत PhD पूरी कर ली है, उन्हें NET की अनिवार्यता से छूट दी गई है.
- आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया क्या है
इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू शामिल के आधार पर किया जाएगा. 100 अंकों में से शैक्षणिक योग्यता के लिए 88 अंक होंगे. ये अंक PhD, रिसर्च पब्लिकेशन, JRF, NET क्वालिफिकेशन, पोस्ट-ग्रेजुएट, अंडर-ग्रेजुएट, 12वीं और 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिए जाएंगे. इंटरव्यू के लिए 12 नंबर होगा, जिसमें टीचिंग स्किल्स के लिए 6 नंबर और पर्सनल इंटरव्यू के लिए 6 नंबर रखें गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं