IBPS RRB Recruitment 2024: बैंक में सरकारी चाहने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) ने विभिन्न रूरल बैंकों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 7 जून को जारी कर दिया है. आईबीपीएस लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ग्रुप ए के पदों ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी के ऑफिस असिस्टेंट (Officer Assistant) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया भी आज से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2024 के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आईबीपीएस आरआरबी भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक किया जाएगा. किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IBPS RRB 2024 Recruitment: पदों की संख्या
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2024 के जरिए कुल 9,995 पदों सहित कुल 5,585 मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose Office Assistant) के पदों को भरा जाएगा.
IBPS RRB 2024t: आयु सीमा
आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा (IBPSC RRB Exam) के लिए आयु सीमा आवेदन किए गए पद के आधार पर अलग-अलग होती है. ऑफिसर स्केल- III के लिए, उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि ऑफिसर स्केल-II के लिए, आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष और ऑफिसर स्केल-I लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
SBI Clerk मुख्य परीक्षा 2024 के लिए रीवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी, अब इस तारीख को होगी परीक्षा
IBPS RRB 2024: चयन प्रक्रिया
आईबीपीएस विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए के पदों ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी के पदों ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए सीआरपी आरआरबी XIII (CRP RRB XIII ) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. आईबीपीएस आरआरबी भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू. आईबीपीएस क्लर्क पद (IBPS Clerk) के लिए, उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जबकि पीओ पद के लिए, चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. आईबीपीएस पीओ (IPBS PO) और क्लर्क के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी. वहीं पीओ मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को जबकि क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर को होगी. आईबीपीएस ऑफिसर ग्रेड 2 और 3 के लिए सिंगल मुख्य परीक्षा भी 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईबीपीएस 22 जुलाई से 27 जुलाई तक प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (पीईटी) आयोजित करेगा.
IBPS RRB 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट और आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी परीक्षा (IPBS RRB Office Exam) के लिए आवेदन शुल्क के रूप में कुल 850 रुपये का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं