IBPS PO, Clerk 2024 Notification: आईबीपीएससी पीए और क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. ताजा अपडेट के अनुसार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर (IBPS PO 2024) और क्लर्क (IBPS Clerk 2024) भर्ती और आरआरबी पीओ और आरआरबी क्लर्क नोटिफिकेशन जल्द जारी की जाएंगी. कारण कि आईबीपीएस पीओ, आईबीपीएस क्लर्क, आरआरबी पीओ और आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षाओं का आयोजन अगस्त में किया जाना है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि आईबीपीएस पीओ, क्लर्क नोटिफिकेशन हफ्ते भर में जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि आयोग ने तारीख पर कोई अपडेट नहीं बताई है. जैसी ही आईबीपीएस द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से पात्रता, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
आईबीपीएस क्षेत्रीस ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त 2024 महीने में कर सकता है. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आरआरबी पीओ में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I के लिए प्रारंभिक परीक्षाएं संभवत: 3, 5, 10, 17 और 18 अगस्त 2024 को हो सकती हैं. आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा संभवतः 19 और 20 अक्टूबर को होंगी जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संस्थान द्वारा आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा के 9 सितंबर 2024 तक आयोजित किए जाने की संभावना है. वहीं प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. आईबीपीएस ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 31 अगस्त को किया जाएगा. वहीं आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 13 अक्टूबर को आयोजित की जा सकती है.
SSC GD Result 2024: एसएससी जीडी का रिजल्ट जल्द, पास होने के लिए चाहिए इतने न्यूनतम प्रतिशत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं