Best career option after BBA : BBA यानी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन करने के बाद ज्यादातर इस उलझन में रहते हैं कि आगे पढ़ाई करें या नौकरी शुरू कर दें. जहां कुछ स्टूडेंट MBA जैसे कोर्स की ओर रुख करते हैं, वहीं कई युवा तुरंत करियर की शुरुआत करना चाहते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स के लिए Business Development Executive (BDE) एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. तो चलिए जानते हैं इस प्रोफाइल के बारे में और इस पोस्ट पर कितनी सैलरी मिल सकती है...
क्या होता है Business Development Executive?
BDE किसी कंपनी के बिजनेस बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उसका मुख्य काम नए कस्टमर और क्लाइंट्स की तलाश करना, नए बिजनेस अवसर खोजना और कंपनी के प्रोडक्ट्स या सेवाओं के बारे में लोगों को बताना है.
BBA के बाद BDE क्यों है अच्छा विकल्प?
BBA कोर्स के दौरान छात्रों को बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, सेल्स, फाइनेंस और कम्युनिकेशन की बेसिक जानकारी दी जाती है. यही सब्जेक्ट Business Development Executive की नौकरी में भी सीधे तौर पर काम आते हैं.
इसी वजह से कई कंपनियां BBA ग्रेजुएट्स को एंट्री-लेवल BDE पदों के लिए प्रोयरिटी देती हैं. यह नौकरी फ्रेशर्स को कॉर्पोरेट दुनिया को समझने और वास्तविक कामकाजी अनुभव हासिल करने का मौका देती है.
BDE बनने के लिए जरूरी स्किल्स
अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स
सेल्स और पर्सुएशन क्षमता
नेगोशिएशन स्किल्स
कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट
प्रेजेंटेशन स्किल्स
MS Excel की बेसिक जानकारी
CRM सॉफ्टवेयर की समझ
लोगों के साथ अच्छे रिलेशन बनाने की कैपिसिटी
प्रॉब्लम सॉल्विंग और एनालिटिकल सोच
कितनी मिलती है सैलरी?
Business Development Executive की सैलरी कंपनी, शहर, इंडस्ट्री, एक्सपीरिएंय और परफॉर्मेंस पर निर्भर करती है. आमतौर पर BBA करने वाले फ्रेशर्स को शुरुआत में 3 लाख से 4.5 लाख रुपये सालाना तक का पैकेज मिल सकता है. कई कंपनियां फिक्स्ड सैलरी के अलावा परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव भी देती हैं, जिससे कमाई बढ़ाने का मौका मिलता है.
आगे क्या है ग्रोथ?
कुछ सालों का अनुभव हासिल करने के बाद BDE, Business Development Manager (BDM), Sales Manager, Account Manager और अन्य मैनेजमेंट पदों तक पहुंच सकता है. समय के साथ प्रोफेशनल्स स्ट्रैटजिस्ट की भूमिकाओं में भी आगे बढ़ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं