झारखंड: धनबाद-रांची का मुख्‍य मार्ग 2 फीट धंसा, पुल‍िस ने सड़क कर द‍िया सील

सड़क पर गहरी दरारें द‍िखाई देने लगी हैं. इसकी वजह से बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सड़क धंसने की वजह से ट्रैफिक को रोक दिया गया.

झारखंड के धनबाद-रांची को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बुधवार सुबह 8:30 बजे अचानक करीब 2 फीट तक नीचे धंस गई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पुराने महाप्रबंधक आवास के पास की घटना है. यह वही स्थान है, जहां पहले भी जहरीली गैस लीक हुई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. वाहनों को केंदुआ पुल से पुराना थाना मोड़ होते हुए वैकल्पिक मार्ग से धनबाद भेजा जा रहा है. केंदुआडीह थाना पुलिस ने तत्काल बैरिकेड‍िंग लगाकर सड़क दोनों ओर से सील कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाना शुरू कर दिया है.

2 फीट नीचे सड़क दब गई 

केदुआडीह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया क‍ि आज सुबह 8 बजे सड़क के दोनों तरफ दरार आ गई है, और सड़क करीब 2 फिट नीचे दब गई, जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए मुख्य सड़क को ब्‍लॉक करके आवागमन रोक द‍िया गया है. BCCL मैनेजमेंट को इसकी सूचना दे दी गई है.

यहीं पर जहरीली गैस का हुआ था र‍िसाव 

इससे पहले भी पुराने महाप्रबंधक आवास के पास सड़कें धंसी थीं और जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, जिससे स्थानीय निवासियों को जान का खतरा बना रहा. मंगलवार देर शाम को ही सड़क में दरारें दिखने लगी थीं, और सुबह इसका असर भयावह रूप ले लिया.  

CISF के जवान तैनात

पुल‍िस और CISF के जवानों को तैनात कर द‍िया गया है, ज‍िससे सड़क धसने वाली जगह की तरफ कोई ना जा सके. लोगों का कहना है क‍ि प‍िछले कई महीनों से क्षेत्र की जमीन कमजोर हो रही है. आसपास माइन‍िंग होने की वजह से सड़क धंसी है. लोगों के घर की दीवारों में भी दरारे आ गई हैं, ज‍िससे लोग डर-डर कर जी रहे हैं. लोगों ने आक्रोश जताया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी PM का सोशल मीडिया संभालता है अनपढ़ 'पहलवान'? ब्लंडर के बाद शहबाज ने दी थी अनोखी सजा

Featured Video Of The Day
Pawan Khera को Supreme Court से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक से SC का इनकार