झारखंड: चेयरमैन को ही नहीं म‍िली चेयर, जमीन पर बैठककर करनी पड़ी जनसेवा; अधिकारियों पर भड़कीं 

सुनीता देवी चेयरमैन तो बन गईं, ले‍क‍िन कुर्सी नहीं म‍िली. इसकी वजह से नगर पर‍िषद के कार्यालय में उन्हें दरी ब‍िछाकर जमीन पर ही बैठना पड़ रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा नगर परिषद की चेयरमैन को चेयर नहीं मिली तो जमीन पर ही बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी.

झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा नगर परिषद में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां निर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी को अपने ही कार्यालय में कुर्सी-टेबल तक नसीब नहीं हुआ. चुनाव जीतकर सत्ता हासिल करने वाली सुनीता देवी को जमीन पर दरी बिछाकर जनता की समस्याएं सुननी पड़ रही है, जबकि अधिकारी आराम से कुर्सियों पर विराजमान हैं. 

जमीन पर सुनी समस्याएं 

चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव हाल ही में संपन्न हुए थे, जिसमें सुनीता देवी ने भारी मतों से जीतकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. नगर परिषद में 30 पार्षद चुने गए हैं. सुनीता देवी ने पदभार संभालते ही अपने कक्ष में टेबल-कुर्सी लगाने का आदेश दिया, लेकिन अधिकारियों ने इसे ठेंगा दिखा दिया. सोमवार को हद पार हो गई, जब सुनीता देवी ने दरी बिछाकर जमीन पर बैठकर जनता की फरियाद सुनी और सरकारी कामकाज निपटाया. 

कुर्सी नहीं मिलने पर चेयरमैन नाराज 

सुनीता देवी ने NDTV से बातचीत में गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "यहां के अधिकारियों के रवैये के कारण एक निर्वाचित अध्यक्ष को जमीन पर बैठना पड़ रहा है. जनता के वोट से चुनी गई हूं, फिर भी सम्मान नहीं मिल रहा. जब तक उचित व्यवस्था नहीं होती, तब तक दरी पर ही जनता का काम करूंगी. यह जनता का अपमान है." पार्षदों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अध्यक्ष को कुर्सी न मिले और अधिकारी चेयर पर मौज लें. 

चिरकुंडा नगर परिषद की एग्‍जीक्‍यूट‍िव ऑफ‍िसर प्रियंका कुमारी.

इस मामले में चिरकुंडा नगर परिषद की एग्‍जीक्‍यूट‍िव ऑफ‍िसर प्रियंका कुमारी से संपर्क करने पर उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया. हालांकि, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐलान आज, जानें कौन-कौन से चेहरे रेस में सबसे आगे

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Bihar में 'नीतीश युग' का अंत, लोकभवन में राज्यपाल को Nitish Kumar ने सौंपा इस्तीफा