धनबाद: भू-धंसान में 3 मौत के बाद आक्रोश, BCCL अधिकारियों पर ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर, जान बचाकर भागे GM

मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को देर रात हुए भूस्खलन में कई घर धराशाई हो गए. जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. घटना के बाद स्थानीय लोग भड़क गए और कोल इंडिया प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धनबाद: भू-धंसान में 3 जान जाने के बाद गुस्साए लोगों ने BCCL अधिकारियों पर पथराव कर दिया.

झारखंड के धनबाद में लगातार बारिश के चलते जमीन धंसने से तीन लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. हादसे की जगह का निरीक्षण करने पहुंचे बीसीसीएल अधिकारियों पर नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. जिससे कोल इंडिया के गोविंद एरिया के जीएम समेत कई लोग घायल हो गए हैं. जहां पर भूस्खलन और जमीन धंसने के कारण यह हादसा हुआ है, वह भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के कोल माइंस जोन में आता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन ने लापरवाही करते हुए खनन के मुहानों को खुला छोड़ दिया था, जिसकी वजह से आज यह हादसा हो गया है. 

मलबे में दफन हो गईं तीन जिंदगियां

दरअसल, पिछले दो दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को देर रात सोनारडीह ओपी के टांडाबारी बस्ती में भीषण भूस्खलन (Landslide) हो गया है. इस दौरान इलाके के कई घर धराशाई हो गए और इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. मरने वालों में मोनू उरांव, उनकी बेटी गीता और एक अन्य परिजन सरिता देवी का नाम शामिल है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के काफी देर बाद तक मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं शुरू हो सका. जब तक पुलिस-प्रशासन की टीम आती और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करती. तब तीन लोग काल के गाल में समा चुके थे. घटना के बाद रात में ही गुस्साए स्थानीय लोगों ने राजगंज-महुदा मुख्य मार्ग जाम कर दिया है. उधर सूचना पर स्थानीय बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी आए, जिन्हें भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.

कोल इंडिया प्रबंधन को ठहराया हादसे का जिम्मेदार

ग्रामीणों ने सीधे तौर पर इस हादसे के लिए कोल इंडिया प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की जिद पर अड़ गए. मंगलवार शाम को जमींदोज घरों के मलबे से देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन तीनों शव बरामद हुए. सुबह से ग्रामीण नारेबाजी कर रहे थे और अधिकारियों के खिलाफ नारे लगा रहे थे. 

Advertisement

बुधवार को उस समय स्थिति और बेकाबू हो गई, जब दोपहर में बीसीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल (DT), कोल इंडिया के DT और गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक समेत कई बड़े अधिकारी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे. मौके की स्थिति समझने के बाद जैसे ही वे लोग वापस लौटने लगे तो तुरंत ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. पथराव का वीडियो भी सामने आया, जिसमें अधिकारियों पर स्थानीय लोग पत्थर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

गैस रिसाव से घर छोड़कर भाग रहे लोग

इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से अधिकारियों को वहां से निकाला. हालांकि, ग्रामीणों के पथराव में महाप्रबंधक समेत कई लोग चोटिल भी हो गए. पथराव में अधिकारियों के वाहनों के शीशे भी टूट गए हैं. वहीं, घटनास्थल से गैस रिसाव तेज हो रहा है. आसपास के निवासी डरकर घर छोड़ भाग रहे हैं. पुलिस, सीआईएसएफ और प्रशासन तनाव नियंत्रित करने में जुटे हैं.

यह भी पढे़ं-

वर्दी में महिला थाना प्रभारी का भोजपुरी गाने पर ठुमके वाला VIDEO वायरल, हुआ बड़ा एक्शन

Dhanbad Landslide Baghmara: मूसलाधार बारिश के बीच फटी जमीन और जिंदा समा गया पूरा परिवार, मलबे में दबकर 3 की मौत

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: हिन्दू Vs मुसलमान हो गया बंगाल का रण? Hindu Vs Muslim | Sucherita Kukreti