ट्रेन की AC बोगी के टॉयलेट में 'तस्करी का बंकर'! गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की छत खोल RPF ने जब्त की बीयर

धनबाद से पटना जा रही गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में RPF ने बाथरूम की छत खोलकर बीयर कैन की तीन पेटियां बरामद की हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ट्रेन के बाथरूम की छत खोलकर बीयर की कैन जब्त करते हुए आरपीएफ की टीम.
NDTV Reporter

Dhanbad News: अभी तक आपने ट्रक, एंबुलेंस और लग्जरी गाड़ियों में छिपाकर शराब की तस्करी करने की खबरें देखीं, पढ़ीं और सुनी होंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी कोच में भी 'सीक्रेट बंकर' बनाकर शराब बिहार तक पहुंचाई जा रही है? ऐसे ही एक शातिर नेटवर्क की खेप को धनबाद आरपीएफ (RPF) ने रंगे हाथों पकड़ा है, जिसे गंगा-दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में बाथरूम की छत के भीतर छिपाया गया था.

बंकर खुला तो उड़ गए होश

शुक्रवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जब आरपीएफ की टीम ने AC बोगी में चढ़कर बाथरूम की छत को खोला तो उसमें से बीयर कैन की एक-दो नहीं, बल्कि तीन पेटियां बरामद हुईं, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया. तस्करी का यह तरीका अधिकारियों को भी हैरान कर रहा था.

तीन राज्यों का मजबूत सिंडिकेट सक्रिय

इस जब्ती के बाद आरपीएफ ने रेलवे चार्ट, यात्रा रिकॉर्ड और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई. पता चला कि इस तस्करी के पीछे तीन राज्यों का एक मजबूत सिंडिकेट सक्रिय है. शराब की ये खेपें पश्चिम बंगाल के कुल्टी व सीतारामपुर, उत्तर प्रदेश के बलिया व बनारस और झारखंड के धनबाद व हजारीबाग से ट्रेनों में लोड की जाती हैं, जो बाद में बिहार तक पहुंचती हैं. 

आरपीएफ ने बताया कि इनके स्थानीय एजेंटों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि उन्हें रेलवे की चेकिंग टाइमिंग और रूट्स की सटीक जानकारी होती है, जिससे वे आम दिनों में बच निकलते हैं. फिलहाल, धनबाद RPF ने बरामद शराब को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

सरगनाओं की तलाश में छापेमारी की तैयारी

आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि भले ही इस बार तस्करों की तरकीब नाकाम हो गई है, लेकिन गिरोह के मुख्य सरगना अभी भी फरार हैं. बंगाल, यूपी और झारखंड की सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- बंगाल में लाउडस्पीकर पर बवाल, आसनसोल में भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला बोला, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bhojshala पर HC का बड़ा आदेश! ASI को लेकर क्या बोले जज? अब बदल जाएगा पूरा इतिहास | Sucherita Kukreti