देवघर से नए ROB से AIIMS जाना हुआ आसान, जसीडीह स्टेशन विस्तार पर बोले MP- सीएम के पैर भी पकड़ लूंगा

Jharkhand News: पटना-हावड़ा रेल मार्ग पर रोहिणी के पास 808 मीटर लंबे ओवरब्रिज की शुरुआत हुई है. जिससे एम्स जाने का रास्ता आसान हो गया है. पढ़िए रितुराज सिन्हा की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Railway Overbridge Deoghar
NDTV

Railway Overbridge Deoghar: झारखंड के देवघर जिले में आज यानी रविवार विकास और सियासत का अनोखा रंग देखने को मिला. पटना-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर रोहिणी स्टेशन के समीप एक बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज (ROB) का भव्य उद्घाटन किया गया. इस दौरान जहां एक तरफ स्थानीय जनता को बड़ी सौगात मिली, वहीं दूसरी तरफ गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने जसीडीह स्टेशन के विस्तार को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर तीखा हमला बोला. सांसद ने यहां तक कह दिया कि जसीडीह स्टेशन के विकास के लिए अगर उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैर भी पकड़ने पड़े, तो वे इसके लिए भी तैयार हैं.

एम्स और शंकरपुर जाने वाली जनता को मिली बड़ी राहत

रोहिणी स्टेशन के पास बने इस नए ओवरब्रिज (ROB) के शुरू होने से स्थानीय निवासियों और मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी. इस ROB के चालू हो जाने से अब देवघर से शंकरपुर स्टेशन और देवघर एम्स (AIIMS) आने-जाने वाले लोगों को रेलवे क्रॉसिंग के जाम से नहीं जूझना पड़ेगा और उनका समय बचेगा.  इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, देवघर विधायक सुरेश पासवान और रेलवे के आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Railway Overbridge Deoghar
Photo Credit: NDTV

37.55 करोड़ की लागत, खत्म हुआ रेलवे फाटक का सिरदर्द

रोहिणी के पास बने इस नए ओवरब्रिज की लम्बाई 808 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर है. इसके निर्माण पर 37 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत आई है.उद्घाटन के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस ROB के न होने से लोगों को हमेशा बड़े जाम का सामना करना पड़ता था. अब एम्स और शंकरपुर जाने वाले यात्रियों को बंद रेलवे फाटक के सिरदर्द से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है.

जसीडीह स्टेशन के विस्तार के लिए 60 करोड़ प्रति एकड़ मांग रही हेमंत सरकार

उद्घाटन समारोह में विकास की सौगातों के बाद  सांसद निशिकांत दुबे ने  झारखंड सरकार को जसीडीह स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि स्टेशन का विस्तारीकरण करने की बहुत आवश्यकता है. इसके लिए रेलवे ने 8 एकड़ जमीन मुहैया कराने के लिए झारखंड सरकार से आग्रह किया है.लेकिन राज्य सरकार नहीं चाहती कि जसीडीह स्टेशन का विकास हो जिसके लिए रेलवे ने 70 करोड़ रुपये का बजट भी रखा है. लेकिन सरकार एक एकड़ जमीन की कीमत 60 करोड़ रुपये मांग रही है.

Advertisement

जमीन के लिए सीएम के पैर भी पकड़ लूंगा- MP  निशिकांत दुबे 

सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि अगर जसीडीह स्टेशन का विकास हुआ तो इसका क्रेडिट निशिकांत दुबे को मिल जाएगा इसलिए हेमंत सोरेन नहीं चाहते इस स्टेशन का विकास हो. सांसद ने आगे कहा कि जसीडीह स्टेशन के लिए अगर हेमंत सोरेन का पैर भी पकड़ना होगा तो वे उनका पैर पकड़ लेंगे लेकिन जसीडीह स्टेशन का विस्तारीकरण करवाकर रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar: प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर दी जान देने की धमकी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Bulldozer Action: Suvendu के CM बनते ही ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन, रडार पर 3 हजार इमारतें!