पूंछ: सरकारी कार्यालयों में नदारद रहे 172 कर्मचारी, सैलरी रोकी और कारण बताओ नोटिस  

पूंछ के ड‍िप्‍टी कम‍िश्‍नर ने सरकारी कार्यालायों में औचक न‍िरीक्षण के आदेश द‍िए. न‍िरीक्षण के दौरान चौंकाने वाले नजारे द‍िखे. 

विज्ञापन
Read Time: 1 min
एआई से बनाई गई तस्वीर.

पूंछ जिला मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों अध‍िकार‍ियों का औचक न‍िरीक्षण क‍िया. निरीक्षण के दौरान, 172 कर्मचारी नदारद रहे. उन्होंने किसी को सूचना भी नहीं दी थी. इन कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई हुई, और कारण बताओ नोटिस जारी क‍िया गया. शनिवार को अलग-अलग टीमों ने सरकारी कार्यालयों में छापा मारा. 

कारण बताओ नोटिस  

अधिकारियों ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी क‍िया गया. अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने से पहले कार्यालय में अनुपस्‍थ‍ित रहने का स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है. अनुपस्‍थ‍ित कर्मचार‍ियों के वेतन अगले आदेश रोकने के न‍िर्देश द‍िए गए हैं. 

डिप्टी कमिश्नर दिए सख्त दिर्नेश 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समय पर दफ्तर पहुंचने और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: नोएडा मजदूर आंदोलन के बाद श्रम विभाग का एक्शन, 43 ठेकेदारों को नोटिस, 10 का लाइसेंस रद्द

Advertisement
Featured Video Of The Day
Breaking News | ओवरटेक बना मौत का कारण! अहमदाबाद में हिंसा | Ahmedabad News | NDTV India