राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में यशवंत सिन्हा तीसरे सबसे अधिक वोट पाने वाले विपक्षी उम्मीदवार

सन 1952 से अब तक हुए 15 राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष के प्रत्याशियों को औसत 22.18 प्रतिशत वोट मिले

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे सबसे अधिक वोट प्रतिशत हासिल करने वाले विपक्ष के उम्मीदवार रहे.
नई दिल्ली:

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने विजय हासिल की और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को पराजित कर दिया. हालांकि इसके बावजूद 36 प्रतिशत वोट हासिल करने वाले यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत पाने वाले विपक्ष के उम्मीदवार बन गए हैं. 

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने एक ट्वीट करके उक्त बात कही है. उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि ऊर्जा, दृढ़ विश्वास और अनुग्रह के साथ लड़ी गई लड़ाई के लिए यशवंत सिन्हा को प्रणाम. 36% वोटों के साथ सिन्हा जी राष्ट्रपति चुनाव इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले विपक्ष के उम्मीदवार बन गए हैं. 

सन 1952 से अब तक हुए 15 राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष के प्रत्याशियों को औसत 22.18 प्रतिशत वोट मिले हैं. यशवंत  सिन्हा तीसरे ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें सर्वाधिक वोट मिले.  

Advertisement

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हर भारतीय उम्मीद करता है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी. 

यशवंत सिन्हा ने एक बयान में विपक्षी दलों के नेताओं को इस चुनाव में उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) के सभी सदस्यों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया. मैंने विपक्षी दलों के प्रस्ताव को पूरी तरह से भगवद गीता में भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए कर्म योग के उस उपदेश के आधार पर स्वीकार किया कि फल की उम्मीद के बिना अपना कर्तव्य करते रहो.''

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने देश के प्रति अपने प्रेम के कारण अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाया है. मैंने अपने अभियान के दौरान जो मुद्दे उठाए थे, वे प्रासंगिक हैं.''

'मुझे उम्मीद है वो बिना ...' : राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर यशवंत सिन्हा ने दी बधाई

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान पर Nuclear Attack करेंगे Trump? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article