Yamuna Water Level: यमुना का जल स्तर घट रहा है.
नई दिल्ली: यमुना का जल स्तर (Yamuna Water Level) घट रहा है और अब नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे बह रही है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बाढ़ विभाग नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह 10 बजे रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर (Yamuna Level) 206.60 मीटर था. इसके आगे और कम होने की संभावना है.'' बुधवार को सुबह यमुना का जलस्तर 206.60 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और करीब सात घंटे तक ऐसा ही रहा. दोपहर से नदी का जलस्तर कम होने लगा और शाम छह बजे 206.44 मीटर पर आ गया.
सोमवार को यह खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में रह रहे करीब 23,000 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया.