UP के बिजनौर में बेटी के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, मौत

टना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. सबा ने दो साल पहले पति से तलाक के बाद दूसरा निकाह किया था और आरिफा उसके पहले पति की संतान थी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
एक महिला ने अपनी चार वर्षीय बच्‍ची के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
बिजनौर:

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह में एक महिला ने अपनी चार वर्षीय बच्‍ची के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि स्योहारा में सहसपुर के मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम सबा इकबाल (30) नामक महिला ने अपनी बेटी आरिफा के साथ सामने से आ रही मालगाड़ी के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

स्योहारा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव चौधरी ने कहा कि घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सबा ने दो साल पहले पति से तलाक के बाद दूसरा निकाह किया था और आरिफा उसके पहले पति की संतान थी.

यह भी पढ़ें-
दिल्ली समेत देश के ज्यादातर इलाकों में कम हो रही ठंड, न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा
अडाणी समूह के क्रेडिट प्रोफाइल पर किसी प्रकार का तुरंत प्रभाव नहीं पड़ेगा : रेटिंग एजेंसी Fitch

Advertisement

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: Donald Trump के डिनर में कैसे हुई गोलीबारी? समझिए Timeline
Topics mentioned in this article