10वें IIMCAA अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान, सौम्या पिल्लई बनीं ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’

IIMC एलुमनी एसोसिएशन के 14वें कनेक्शन्स मीट में 10वें इमका अवार्ड्स दिए गए. सौम्या पिल्लई ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ बनीं. विभिन्न कैटेगरी में पत्रकारों, प्रोड्यूसर्स और पीआर प्रोफेशनलों को सम्मान मिला.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में आयोजित 14वें कनेक्शन्स मीट में 10वें IIMCAA अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा की गई.
  • सौम्या पिल्लई को इस वर्ष का प्रतिष्ठित 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' अवार्ड प्रदान किया गया.
  • जूरी अवार्ड्स में पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारतीय जनसंचार संस्थान पूर्व छात्र संघ (आईआईएमसीएए) ने सोमवार को 10वें आईआईएमसीएए पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें सौम्या पिल्लई को 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' चुना गया. यह घोषणा दिल्ली में आयोजित आईआईएमसीए के 14 वें वार्षिक ‘कनेक्शंस मीट' के दौरान की गई, जिसमें पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया.

पीटीआई की वरिष्ठ संवाददाता लक्ष्मी देवी एरे को 'एग्रीकल्चर रिपोर्टर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिला, जबकि मेधा यादव को 'रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग)' के पुरस्कार से नवाजा गया. अन्य पुरस्कार विजेताओं में सफीना वानी (रिपोर्टर ऑफ द ईयर - पब्लिशिंग), मोहम्मद असद (प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर - ब्रॉडकास्टिंग), सौरव कुमार बोरा, अल्पेश अरविंद करकरे, तंजील आसिफ, हसलीन कौर और पंचानन मिश्र शामिल थे, जबकि गार्गी सत्पथी, नंथ किशोर जी.के. और गरिमा सिंह का विशेष उल्लेख किया गया.ृ

यह भी पढ़ें- नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद तक FNG रूट पर फर्राटा भरेगी नमो भारत, इफ्को चौक से सूरजपुर तक 22 रैपिड रेल स्टेशन

पुरस्कार विजेताओं को ₹10,000 से ₹1.5 लाख तक के नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए. अभिनेता चंदन रॉय और पत्रकार अभिनव पांडे को 'एल्युमनाई ऑफ द ईयर' नामित किया गया, जबकि पांच वरिष्ठ मीडियाकर्मियों मिलन वोहरा, लिपिका सुध, प्रदीप कुमार मलिक, संगीता ठाकुर, मिताली मोहंती घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया.

Advertisement

कई शहरों में होंगे आगे कार्यक्रम

एसोसिएशन ने घोषणा की कि अगले 2-3 महीनों में देश व विदेश के कई शहरों में चैप्टर स्तर पर कनेक्शन्स मीट का आयोजन किया जाएगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के शांति प्रस्ताव पर ईरान का पलटवार! क्या करेगा इजरायल? | Dekh Raha Hai India