"जब चंद्रयान-3 धरती पर उतरेगा..." : यूपी के नेता की गफलत का वीडियो वायरल

ओपी राजभर की यह टिप्पणी राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा चंद्रयान-3 में सवार "यात्रियों" को सैल्यूट करने के एक दिन बाद आई

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
ओपी राजभर ने इसरो के वैज्ञानिकों को उनके निरंतर शोध और सफलता के लिए बधाई दी.

उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओपी राजभर ने बुधवार (23 अगस्त) को चंद्रमा पर उतरे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए एक गलती कर दी. कुछ महीने पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हुए 60 वर्षीय राजभर ने कहा कि जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस आएगा तो पूरे देश को उसका स्वागत करना चाहिए. वे चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मॉड्यूल के टचडाउन से पहले यूपी तक (इंडिया टुडे ग्रुप चैनल) से बात कर रहे थे.

वायरल हुए शॉर्ट वीडियो क्लिप में राजभर वैज्ञानिकों को उनके निरंतर शोध के लिए बधाई देते हुए सुने जा सकते हैं.

चंद्रयान-3 मिशन पर उन्होंने कहा, "मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं. कल जब पृथ्वी पर इसके सुरक्षित आगमन का समय आएगा तो पूरे देश को इसका स्वागत करना चाहिए."

Advertisement

राजभर की यह टिप्पणी राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा चंद्रयान-3 में सवार "यात्रियों" को सैल्यूट करने के एक दिन बाद आई है.

Advertisement

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ने के बाद राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 2022 का यूपी चुनाव लड़ा था. बाद में वे यह आरोप लगाते हुए एनडीए में लौट आए कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष के दबाव में कोई दम नहीं है.

Advertisement

इस बीच, चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक खोजी यान उतारने वाला चौथा देश बना दिया है. इसके अलावा भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव के आसपास अज्ञात क्षेत्र तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया है.

Advertisement

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि विक्रम लैंडर चंद्रमा पर एक खास क्षेत्र में तय उद्देश्य के लिए उतरा है. उन्होंने कहा कि रोवर में दो उपकरण और लैंडर पर तीन उपकरण हैं. उन सभी को क्रमिक रूप से चालू किया गया है.

Featured Video Of The Day
Operation Sindoor: India Air Strike में तबाह 9 आतंकी ठिकानों की कहानी | Jaish-Lashkar Headquarters
Topics mentioned in this article