इधर से प्रदूषण आएगा, उधर से साफ हवा निकलेगी... कैसे काम करती है दिल्ली में लगी ये नई मशीन?

दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के मकसद से एक मशीन लगाई गई है, जो गाड़ियों से निकलने वाले धुएं को खींचती है और साफ हवा छोड़ती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली के कीर्ति नगर में इस मशीन को लगाया गया है.
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या क्या है? ये सवाल अगर किसी से पूछा जाए तो वह शायद जवाब में प्रदूषण ही कहेगा. प्रदूषण की ये समस्या सर्दियों में और ज्यादा बढ़ जाती है और हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि कई पाबंदियां लगानी पड़ जाती है. 

दिल्ली की इसी प्रदूषण की समस्या से निपटने की तैयारी रेखा गुप्ता की सरकार ने अभी से शुरू कर दी है. दिल्ली में कई जगहों पर प्रदूषण कम करने के लिए मशीनें लगाई जा रही हैं. ऐसी ही एक मशीन दिल्ली के कीर्ति नगर में लगी है. डिवाइडर पर लगी इस मशीन का नाम 'Pawan III' है.

इस मशीन का एक वीडियो दिल्ली बीजेपी ने शेयर किया है और पूछा है कि क्या इससे पहले दिल्ली में ऐसे प्रयास देखे हैं?

क्या है ये मशीन?

दिल्ली में सड़क किनारे लगी 'Pawan III' मशीन पूरी तरह से स्वदेशी है. इसे गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है.

Advertisement

कहां लगी है ये मशीन?

इस मशीन को दिल्ली के कीर्ति नगर फायर स्टेशन के पास लगाया गया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मई में कहा था कि सरकार का एंटी-पॉल्यूशन अभियान सिर्फ सर्दियों तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा था कि प्रदूषण के खिलाफ सरकार की लड़ाई सालभर जारी रहेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः भारत में महिलाओं के लिए CEO बनना मुश्किल? आंकड़े बताते हैं अलग कहानी, कमाई में भी पुरुषों से आगे

कैसे काम करती है ये मशीन?

जिस तरह से एयर प्यूरिफायर काम करता है, ये मशीन भी वैसे ही काम करती है. मशीन प्रदूषण वाले तत्वों को खींचती है और बाहर साफ हवा छोड़ती है.

'Pawan III' मशीन गाड़ियों से निकलने वाले धुएं और हवा में मौजूद प्रदूषण वाले तत्वों को खींचकर उन्हें फिल्टर करती है और फिर साफ हवा छोड़कर प्रदूषण के लेवल को कम करती है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया था कि ये सिस्टम अपने आप प्रदूषण वाले तत्व को इकट्ठा करते हैं और 15-20 दिन बाद स्टोरेज कैपेसिटी फुल हो जाने पर अलर्ट भेजते हैं. दावा है कि एक मशीन 400 वर्ग मीटर को कवर कर सकती है.

कितनी कारगर है ये मशीन?

दिल्ली कई सालों से प्रदूषण की समस्या जूझ रही है. पिछले साल दिल्ली सरकार ने 'इनोवेशन चैलेंज' शुरू किया था. इसके तहत दिल्ली में PM2.5 और PM10 को कम करने के लिए स्टार्टअप्स, रिसर्च इंस्टीट्यूट और आम लोगों से समाधान मांगे गए थे.

Advertisement

इसी के तहत दिल्ली सरकार ने 22 डिवाइस को शॉर्टलिस्ट किया था, जिनमें 'Pawan III' भी शामिल थी. मई में ही इसे कीर्ति नगर फायर स्टेशन के पास लगा दिया गया था.

मई में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया था कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में किए गए फील्ड ट्रायल के दौरान 'Pawan III' के इस्तेमाल से प्रदूषण के स्तर में लगभग 29% की कमी आई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पेट्रोल के लिए 18-18 घंटे इंतजार... पुतिन के रूस में कैसे हुई तेल-गैस की किल्लत? समझिए
 

Featured Video Of The Day
खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
Topics mentioned in this article
Delhi News
Delhi Pollution
Anti Pollution
Rekha Gupta
Delhi Air Pollution