पश्चिम बंगाल: EC ने चुनाव अधिकारियों के तबादले को दी मंजूरी, ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर भी शामिल

निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आज शाम पांच बजे तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है और इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अधिकारियों के तबादले और तैनाती की सूची को मंजूरी दी है.
  • आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आज शाम 5 बजे तक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.
  • इस सूची में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधित्व वाला भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

निर्वाचन आयोग ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों के तबादले और तैनाती को मंजूरी दे दी है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधित्व वाला भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार, आयोग ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में संलग्न सूची के अनुसार राज्य के फेरबदल प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. 

अधिकारी ने कहा, 'इस फेरबदल में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधित्व वाली 'हाई-प्रोफाइल' भवानीपुर सीट सहित कई निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.'

ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी का दावा- आरजी कर मेड‍िकल कॉलेज की रेप पीड़‍िता डॉक्‍टर के माता-पिता बीजेपी में शाम‍िल

आज शाम 5 बजे तक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट करने का निर्देश 

निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आज शाम पांच बजे तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है और इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है. 

निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा जारी यह आदेश सुचारू चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों का हिस्सा है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: बंगाल में आधी रात को जारी हुई पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, कितने नाम रखे और कितने हटाए गए?

निर्वाचन आयोग ने देर रात जारी की पहली पूरक मतदाता सूची

उधर, निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत ‘विचाराधीन' श्रेणी में रखे मतदाताओं के मामलों की सुनवाई के आधार पर पहली पूरक मतदाता सूची सोमवार देर रात जारी की. अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बूथ की सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रात करीब 11.55 बजे उपलब्ध कराई गई. निर्वाचन आयोग ने 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में करीब 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन' के रूप में चिह्नित किया था. 

Advertisement

बता दें कि ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ेंगी. वो इस बार भवानीपुर से मैदान में होंगी. भाजपा ने भवानीपुर और नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी. 

Featured Video Of The Day
दिल्ली में रोडरेज का Viral Video, रास्ता देने को लेकर विवाद, बाइक सवार और साथियों ने परिवार पर किया हमला