निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अधिकारियों के तबादले और तैनाती की सूची को मंजूरी दी है. आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आज शाम 5 बजे तक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. इस सूची में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधित्व वाला भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है.