VIDEO: बस मौत के मुंह में जाने ही वाला था... चलती ट्रेन से गिरे यात्री की RPF हेड कांस्टेबल ने बचा ली जान

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रेन प्‍लेटफॉर्म से आगे बढ़ रही है. इसी दौरान एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में फिसल जाता है. हालांकि आरपीएफ कांस्‍टेबल की मुस्‍तैदी से उसकी जान बच जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर RPF के एक मुस्‍तैद हेड कांस्टेबल एम नरसिम्हा राव ने एक यात्री की जान बचाई.
  • यात्री प्लेटफार्म नंबर छह पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गया था, जिसे कांस्टेबल ने तुरंत देखा और बचाया.
  • यात्री को प्लेटफॉर्म की ओर खींचते हुए वे खुद भी गिर गए, लेकिन यात्री को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश):

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक सतर्क आरपीएफ कांस्टेबल की मुस्‍तैदी से एक यात्री की जान बच गई. जानकारी के मुताबिक, विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर एक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में फिसल गया. हालांकि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल एम नरसिम्हा राव ने यह देखा और तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को बचा लिया. इस दौरान ट्रेन को भी रोक दिया गया. 

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रेन प्‍लेटफॉर्म से आगे बढ़ रही है. इसी दौरान एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह में फिसल जाता है. यह देखकर स्‍टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम जाती हैं.  

ये भी पढ़ें: टीचर ने पढ़ाई को बना दिया खेल, नाच-गाने से बच्चों को सिखाए ‘Days of the Week', 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

Advertisement

यात्री को प्‍लेटफॉर्म की ओर खींचा 

हालांकि ऐसे मौके पर आरपीएफ के हेड कांस्‍टेबल एम नरसिम्हा राव तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और यात्री को प्‍लेटफॉर्म की ओर खींचते हैं. इसी दौरान वे यात्री के साथ प्‍लेटफॉर्म पर गिर भी जाते हैं. हालांकि तब तक वे यात्री को सुरक्षित कर चुके होते हैं. 

ये भी पढ़ें: बाथरूम क्लीनर के केमिकल वाले घी से बने थे तिरुपति प्रसाद के लड्डू, आंध्र सीएम चंद्रबाबू का बड़ा दावा

Advertisement

परिवार के साथ ट्रेन के जरिए की यात्रा

इस दौरान ट्रेन भी रोक दी गई. बाद में यात्री ने अपने परिवार के साथ चार्लापल्ली-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18046 से अपनी यात्रा जारी रखी. 

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो बेहद वायरल है. हर कोई कांस्‍टेबल की मुस्‍तैदी और उनकी बहादुरी की प्रशंसा कर रहा है.

Featured Video Of The Day
Murshidabad में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसा, Ground Report से समझें हालात | Bengal Elections