विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर RPF के एक मुस्तैद हेड कांस्टेबल एम नरसिम्हा राव ने एक यात्री की जान बचाई. यात्री प्लेटफार्म नंबर छह पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गया था, जिसे कांस्टेबल ने तुरंत देखा और बचाया. यात्री को प्लेटफॉर्म की ओर खींचते हुए वे खुद भी गिर गए, लेकिन यात्री को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया.