यूपी के टुंडला के स्कूल ग्राउंड में चल रही रामलीला बंद करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

फिरोजाबाद के टुंडला में हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने शहर के 80 साल पुराने प्रसिद्ध श्री नगर रामलीला महोत्सव को बंद कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

यूपी के टुंडला में स्कूल ग्राउंड में चल रही रामलीला बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है. इस मामले पर कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करने को तैयार हुआ है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के एकपक्षीय रोक आदेश को चुनौती देने वाली रामलीला आयोजन समिति सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.

रामलीला आयोजन समिति की ओर से मामला उठाने वाले वकील ने कहा कि हाईकोर्ट ने बिना सुनवाई किए यह एकपक्षीय आदेश दिया. दरअसल, फिरोजाबाद के टुंडला में हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने शहर के 80 साल पुराने प्रसिद्ध श्री नगर रामलीला महोत्सव को बंद कर दिया. रामलीला महोत्सव बंद होने से दर्शक नाराज हो गए. हिंदू संगठन भी इस फैसले से बेहद नाराज हैं. हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया था कि रामलीला कमेटी ने परिषदीय स्कूल परिसर पर कब्जा कर लिया है. याचिकाकर्ता ने रामलीला मंचन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया था.  हाईकोर्ट ने इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए रामलीला बंद कराने का आदेश दिया था.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | India Heatwave Alert: 'भट्टी' बने देश के 100 शहर, 47°C के करीब पहुंचा पारा! | Summer
Topics mentioned in this article