पूरी सपा टूटने वाली है, महाराष्ट्र, बंगाल के बाद बड़ी बगावत होगी, यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सहयोगी दल सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी फूट होने का दावा किया है. उनका कहना है कि बंगाल, महाराष्ट्र के बाद यह देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OM Prakash Rajbhar
लखनऊ:

यूपी में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा सियासी दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है. राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है. खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है.राजभर का कहना है कि महाराष्ट्र, बंगाल छोड़िए, समूची सपा भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है. बंगाल में टीएमसी के 20 सांसद बगावत कर चुके हैं. जबकि महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 6 सांसद टूटने के कयास लगाए जा रहे हैं. 

100 फीसदी समाजवादी पार्टी में टूट होगी

मंत्री ने कहा, राजभर जो बोलता है, सीना ठोकर बोलता है.  उत्तर प्रदेश में 100% समाजवादी पार्टी टूटने जा रही है. राम गोपाल सूची बनाए हैं. गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी दिया है. दोनों की मुस्कुराहट मैंने देखी है, लेकिन जहां दो दिलों की मुलाकात हो तो जुबान चुप रहेगी. मगर बात होगी.चिट्ठी में लिखा है कि हम बचे रहे, हम तैयार हैं. यह नेता यह सांसद हैं, यह आपके साथ आने को तैयार है. अभी ही नाम बता दूंगा तो काम बेकार हो जाएगा, थोड़े दिन इंतजार करिए. 

ये भी पढ़ें - '50 करोड़ का ऑफर, एडवांस में 15 करोड़'.. शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों पर राउत का बड़ा दावा

Advertisement

शिवसेना-टीएमसी सांसद भाग रहे हैं

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया राजभर ने कहा, उनकी जान बची रहेगी. जान बचाने के लिए परेशान हैं, जो चोरी की है, सीबीआई जांच कर रही है. ईडी जांच चल रही है. उसके बाद कोई भविष्य है क्या सपा का. उनको मालूम है कि आगे राजनीति करनी है तो भाजपा में रहना है. क्यों शिवसेना के सांसद भाग रहे हैं. क्यों टीएमसी के सांसद भाग रहे हैं. रामगोपाल यादव ने रणनीति बनाई है कि परिवार की जान बची रहे. सांसद जाएं और फिर नए सांसद विधायक बना लेंगे. पहले जान तो बचे. टिन्नू यादव भी अयोध्या मामले में खेल रहे हैं. यादव दलित पिछड़ों के संग अन्याय करते हैं.

ये भी पढ़ें - यूपी में नए सियासी समीकरण की तैयारी! 17 जून को ब्राह्मणों के साथ बड़ी बैठक करने जा रही है समाजवादी पार्टी

Advertisement
Topics mentioned in this article
Om Prakash Rajbhar
Samajwadi Party Split
Akhilesh Yadav
UP Politics
UP CM Yogi Adityanath