यूपी को गंगा एक्सप्रेसवे समेत 7 बड़े एक्सप्रेसवे ने दी रफ्तार, 4 अन्य की तैयारी, गोरखपुर से निकलेंगे 2 बड़े रूट

उत्तर प्रदेश में हाईवे और एक्सप्रेसवे का मजबूत नेटवर्क तैयार हो रहा है. इसमें गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसे बड़े एक्सप्रेस-वे शामिल हैं. इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Expressway in UP
NDTV
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में सड़कों के साथ एक्सप्रेसवे  नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है. प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे समेत सात बड़े एक्सप्रेस-वे चालू हैं, जबकि चार अन्य एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं. गोरखपुर से भी दो बड़े एक्सप्रेसवे बनने वाले हैं. एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों के निर्माण से पूरे प्रदेश को हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी. बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे अप्रैल से शुरू हो चुका है. शाहजहांपुर से गंगा एक्सप्रेसवे चालू है. जबकि गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण हो रहा है. बरेली और पीलीभीत जिले में भी गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे  के लिए भूमि अधिग्रहण हो रहा है.रामपुर में भी पूरब को पश्चिमी से जोड़ने वाला ये एक्सप्रेसवे आगे बढ़ रहा है. गौरतलब है कि 23 तारीख को बरेली में NDTV उत्तर प्रदेश 2.0 गांव की रफ्तार कार्यक्रम का आयोजन है. इस कार्यक्रम में एक सत्र यूपी में सड़कों के जाल पर भी है. इस कार्यक्रम में इसपर विस्तार से होगी चर्चा. 

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में संचालित एक्सप्रेसवे की बात करें तो  यूपीडा (UPEIDA) के अनुसार सात बड़े एक्सप्रेसवे चल रहे हैं, जो अवध, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड क्षेत्र में हाईस्पीड नेटवर्क बनाते हैं. जबकि चार नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं. 

  1. ताज एक्सप्रेसवे (आगरा से नोएडा): 165.5 किलोमीटर
  2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (आगरा से लखनऊ): 302.222 किलोमीटर
  3. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (लखनऊ से गाजीपुर): 340.824 किलोमीटर
  4. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (चित्रकूट से इटावा): 296.070 किलोमीटर
  5. गोरखपुर एक्सप्रेसवे (गोरखपुर से आजमगढ़): 91.352 किलोमीटर
  6. गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ से प्रयागराज): 594 किलोमीटर
  7. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (दिल्ली से मेरठ): 82 किलोमीटर

चार नए एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन

  • चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे 
  • आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे
  • आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे
  • गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे 

यूपी में नेशनल हाईवे का नेटवर्क

  • दिसंबर 2016 तक कुल लंबाई: 8487 किलोमीटर
  • दिसंबर 2025 तक कुल लंबाई: 12134 किलोमीटर
  • 9 वर्षों में बढ़ोतरी: 3647 किलोमीटर
  • 9 साल में वृद्धि(%) : 43% की बढ़ोतरी

ये भी पढ़ें - दिल्ली से दौड़ेगी देश की सबसे लंबी नमो भारत, 150KM के ट्रैक में 8 नए स्टेशन, गाजियाबाद-मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक एक्सटेंशन

ग्रामीण सड़कों का फैलता जाल

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत कुल 35,542 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है. इससे दूरदराज ग्रामीण इलाके मुख्य मार्गों से जुड़ चुके हैं. सड़कों को हाईवे, एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़कर लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने का प्रयास है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, मेरठ से सफर 3 घंटे से घटकर 1.5 घंटे में

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के 50 साल: नमो भारत, हरनंदीपुरम टाउनशिप से नोएडा एयरपोर्ट नमो भारत तक, 7 मेगा प्रोजेक्ट बदलेंगे शहर की तस्वीर

 

Advertisement
Featured Video Of The Day
तेज प्रताप यादव ने मां राबड़ी देवी के साथ बनाया ब्लॉग, घर में उगी सब्जियां दिखाईं

Topics mentioned in this article
Purvanchal Expressway
Ganga Expressway
Expressway In Uttar Pradesh
Expressway In Up
Gorakhpur Shamli Expressway

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं