ग्रेटर नोएडा में अवैध तरीके से रह रहे दो चीनी नागरिक हिरासत में लिए गए, चीन वापस भेजे जाएंगे

स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों चीनी नागरिक बिजनेस-वीजा पर छह महीने के लिए भारत आए थे और ग्रेटर नोएडा में ओप्पो के कारखाने में काम करते थे. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पुलिस के मुताबिक, विदेशी नागरिकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है. (प्रतीकात्‍मक)
नोएडा (उत्तर प्रदेश) :

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रहने वाले दो चीनी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन नागरिकों की पहचान देंग चोंकोन और मेंग शोउगो के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र करीब 30 साल है और ये लोग ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 सेक्टर की ग्रीनवुड्स सोसाइटी में रह रहे थे. उन्होंने बताया कि दोनों यहां मोबाइल फोन बनाने वाली चीनी कंपनी ओप्पो में काम करते थे. 

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बीटा-2 थाने की पुलिस ने बुधवार को चीनी नागरिकों के पासपोर्ट एवं वीजा का सत्यापन किया. पुलिस को इस दौरान पता चला कि उनकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है.''

पुलिस ने बताया, दोनों विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि दोनों को चीन वापस भेजने की प्रक्रिया के लिए दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित हाजत में भेजा गया है. 

स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों चीनी नागरिक बिजनेस-वीजा पर छह महीने के लिए भारत आए थे और ग्रेटर नोएडा में ओप्पो के कारखाने में काम करते थे. 

Advertisement

अधिकारी ने बताया, ‘‘उनकी वीजा अवधि 22 अप्रैल को ही समाप्त हो चुकी है.''

ये भी पढ़ें :

* एक दिन और बढ़ा Chandrayaan-3 का इंतजार, ISRO ने बताया कब होगी लॉन्चिंग? जानें- क्यों खास है ये मिशन
* अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की सराहना की
* एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत ने चीन की बेल्ट एंड रोड पहल का एक बार फिर किया विरोध

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Netanyahu ने Death Rumours पर कहा मैं मर चुका हूँ! AI Video का सच और Iran की टेंशन | Middle East War
Topics mentioned in this article